दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्राथमिक शाला का किया औचक निरीक्षण, जर्जर स्कूल भवन को मरम्मत करने के दिए निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी, तुमाकला, घसरा व मुर्रा का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत तुमाकला एवं मुर्रा में शासकीय प्राथमिक शाला को मतदान केन्द्र के लिए चिन्हांकित किया गया है, जिसका कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के जर्जर भवन को मरम्मत कराने के निर्देश दिये। इस दौरान मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रांे को सर्व सुविधा युक्त बनाने को कहा। उन्होनें मतदान केन्द्रों का निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने मतदान के लिए मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।

कलेक्टर ने ग्राम लिटिया में बाड़ी का निरीक्षण किया। बेमौसम बारिश व ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इस तारतम्य में कलेक्टर ने ग्राम लिटिया में बाड़ी का निरीक्षण किया। खिलोराकला के सरपंच ने कलेक्टर को बताया कि इस बार तरबूज, पपीता बाड़ी में लगाया था, बारिश और ओला वृष्टि के कारण तरबूज, पपीता सब खराब हो गये।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को फसल मेें हुये नुकसान रकबा के हिसाब से मुआवजा राशि दिये जाने की कार्यवाही करने को कहा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रूहा में चना की फसल खराब हो जाने के कारण कृषकों को मुआवजा दिये जाने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने आरबीसी-6-4 के अंतर्गत फसल क्षति हेतु किसानों को मुआवजा दिया जाये।

कलेक्टर ने ग्राम तुमाकला में प्राथमिक शाला में शिक्षक की व्यवस्था किये जाने का आश्वासन दिया। गोढ़ी में शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। जो मतदान के लिए निर्धारित किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनके द्वारा मछली पालन, मुर्गीपालन कार्य की जानकारी ली। इसके अलावा घरेलू उपयोग हेतु सामग्री तैयार किया जाता है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओं को पंचायत के अंतर्गत स्वसहायता समूह के माध्यम से जो भी सामग्री तैयार की जाती है, उनकी मार्केटिंग एवं ब्रांडिग कराकर विक्रय कराने के निर्देश दिये।

पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूर्रा जल मिशन योजना के अंतर्गत प्रगतिरथ कार्यों को देखा। कलेक्टर ने पंचायत भवनों मंे ंसोलर प्लांट लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने वाटर रिचार्ज सिस्टम को देखा और उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत मुर्रा, जनपद पंचायत धमधा का भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत शौचालय की रेट्रोफिटिंग, सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग, शाला परिसर में स्वच्छता सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। ग्राम के सभी वार्डों में जहाँ नाली की सुविधा नहीं है, वहाँ सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण किये जाने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान अश्वनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जानकारी दी गई कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत मुर्रा एवं आश्रित ग्राम में कुल 02 सेग्रीगेशन वर्कशेड निर्माण किये गये है, 07 सामुदायिक सोकपिट, 10 व्यक्तिगत सोकपिट, 01 रिचार्जपिट, 03 त्रि-स्तरीय जल शुद्धिकरण इकाई, 02 सामुदायिक शौचालय, 320 व्यक्तिगत शौचालय, 09 सामुदायिक वर्मी नॉडेप, 10 व्यक्तिगत नॉडेप स्वीकृत किये गये हैं। जिसमें मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग का अभिशरण भी किया गया है।

उक्त समस्त कार्यों में कुल 76.17 लाख रूपये के कार्यों की स्वीकृति कर राशि जारी की गई है। ग्राम पंचायत मुर्रा में ग्रे-वाटर मैनेजमेंट के लिये राशि रू. 9.00 लाख से वाटरएड के द्वारा डिवाट्स सिस्टम तैयार किया गया है। जिसमें घरों से निकलने वाले पानी को नाली के माध्यम से इस डिवाट्स सिस्टम में जोड़ा जा रहा है। जिससे पानी का ट्रिटमेंट कर पानी का 3 प्रकार से उपयोग किया जा सकता है। जिसमें पहला पानी को बागवानी के लिये पुनः उपयोग, दूसरा लिचपिट के माध्यम से भूजल स्तर संवर्धन किया जावेगा एवं तीसरा कृषि कार्य में उपयोग किया जा सकता है।

डिवाट्स सिस्टम में फिल्टर होने के पश्चात् पानी का सी.ओ.डी. एवं बी.ओ.डी. निर्धारित मानक अनुसार प्राप्त होगा। भ्रमण के दौरान धमधा विकासखण्ड के अनुविभागीय अधिकारी सोनल डेविड , डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) गिशीर माथुरे, नागेश कुमार, सरपंच, वर्षा वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रा.यां.से., शुशील कुमार साहू, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी, सौरभ कुमार, जिला समन्वयक, हेमा देवांगन, सुरेश कापसे, संकुल समन्वयक वाटरएड रिपुसूदन उमरे, विकासखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जनपद पंचायत धमधा, हुकुमचंद बंजारे, सचिव, ग्राम पंचायत मूर्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button