खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

IPL के 17वें संस्करण का आज से रंगारंग आगाज: सिर चढ़कर बोलेगा क्रिकेट का रोमांच, 10 टीम है पूरी तरह तैयार

इतिहास गवाह है, आईपीएल ने रातों-रात सितारों को जन्म दिया है। फिर चाहें वह जसप्रीत बुमराह हों, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई या फिर युजवेंद्र चहल। देखना होगा कि इस बार के आईपीएल में कौन सा नया सितारा चमकता है। आईपीएल खिताब के साथ इस बार टी-20 विश्वकप टीम का चयन भी दांव पर होगा, ऐसे में इस लीग के जरिए किसी नए क्रिकेटर की भी किस्मत खुल सकती है…

चेन्नई (ए)। आज से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का धमाल सिर चढ़कर बोलने को तैयार है। दस टीमों के 10 कप्तान लीग का खिताब जीतने के लिए अपने तरकश का हर तीर आजमाकर क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच के सागर में गोते लगाने को मजबूर करेंगे। अब तक आईपीएल का खिताब मौजूदा 10 में से छह टीमों ने ही जीता है। देखना यह होगा कि इस बार अब तक खिताब से दूर दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की किस्मत खुलेगी या फिर ट्रॉफी पुराने विजेताओं में से किसी एक के हिस्से आएगी।

 

आईपीएल शुरू होने से पहले ही चर्चाओं के केंद्र में चार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत हैं। आईपीएल से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोडऩे वाले धोनी के संन्यास की खत्म नहीं होने वाली चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। बीते 16 वर्ष से आरसीबी को खिताब नहीं दिला पाने वाले विराट कोहली पर इस बार उम्मीदों का भार बढ़ गया है। उनकी महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतकर विराट से खिताबी उम्मीदों को और प्रबल कर दिया है।

मुंबई को पांच खिताब दिलाने के बाद बीते तीन सत्र में खाली हाथ रहने के चलते कप्तानी गंवाने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस बार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में करिश्मा दिखान की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं सड़क दुर्घटना से उबरकर दूसरा जन्म पाने वाले ऋषभ पंत के लिए यह टूर्नामेंट उनके पदार्पण जैसा होगा।

इतिहास गवाह है, आईपीएल ने रातों-रात सितारों को जन्म दिया है। फिर चाहें वह जसप्रीत बुमराह हों, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई या फिर युजवेंद्र चहल। देखना होगा कि इस बार के आईपीएल में कौन सा नया सितारा चमकता है। आईपीएल खिताब के साथ इस बार टी-20 विश्वकप टीम का चयन भी दांव पर होगा, ऐसे में इस लीग के जरिए किसी नए क्रिकेटर की भी किस्मत खुल सकती है। हालांकि चयन के दावेदार क्रिकेटर चयनकर्ताओं को भरोसे में लेने के लिए अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।

 

सीएसके और मुंबई इंडियंस पांच-पांच खिताब के साथ आईपीएल की श्रेष्ठ टीमें हैं। सही मायनों में इस बार भी ये दोनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। सीएसके को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में नया कप्तान मिला है, लेकिन दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का उन्हें साथ मिलेगा। न्यूजीलैंड के युवा रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल उनकी ताकत होंगे।

वहीं मुंबई के पास भी हार्दिक के रूप नए कप्तान होंगे, लेकिन रोहित बतौर बल्लेबाज छाप छोडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। स्मृति मंधाना ने आरसीबी के उद्घोष ए साला कप नाम दे (इस बार कप हमारा है) को चरितार्थ कर दिखाया। अब इसे सिद्ध करने की बारी विराट की है। कोलकाता को दो खिताब गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में दिलाए हैं। वह बतौर कोच, मेंटर इस बार केकेआर के डगआउट में होंगे।

अब तक आईपीएल भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ही जिता पाए हैं। पांच-पांच बार खिताब महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने जीते हैं। दो बार गौतम गंभीर ने केकेआर को आईपीएल जिताया है। एक बार खिताब गुजरात को हार्दिक पंड्या दिलाया है। वहीं ऑस्टे्रलियाई कप्तानों में खिताब जीतने वाले शेन वॉर्न (राजस्थान रॉयल्स, 2008), एडम गिलक्रिस्ट (डेक्कन चार्जर्स, 2009), डेविड वॉर्नर (सनराजइर्स हैदराबाद, 2017) हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button