छत्तीसगढ़फीचर्ड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल ने माल ढुलाई आय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5000 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया

रायपुर। रायपुर मंडल ने अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास से विपरीत परिस्थितियों में भी का डटकर काम करते हुए सर्वाधिक माल लदान आय अर्जन की हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 23 मार्च 2024 तक रायपुर रेल मंडल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक 5000 करोड़ माल लदान राजस्व हासिल किया है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5000 करोड़ माल लदान आय हासिल करने का यह कीर्तिमान रायपुर मंडल का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देश के विभिन्न राज्यों को रायपुर रेल मंडल ने यह अभूतपूर्व सेवा प्रदान कर देश की प्रगति में सहायक भूमिका निभाई है।

इस अवधि में माल लदान में स्टील, चावल, कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, खाद्यान, डोलोमाइट, लाइम स्टोन आदि शामिल है। यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के निर्देशन एवं भारतीय रेल यातायात सेवा अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन से संभव हुआ।

इस उपलब्धि के अवसर पर नियंत्रण कक्ष में मंडल रेल प्रबन्धक संजीव कुमार की उपस्थिति में केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button