खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल, कहा- तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह…

बीजेपी जॉइन करते समय नवीन जिंदल ने कहा कि बीजेपी के साथ जुड़कर वह विकसित भारत के पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देंगे. इसके कुछ देर बाद ही उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसी के साथ हरियाणा में कांग्रेस को फिर से बड़ा झटका लगया है. कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए नवीन जिंदल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र किया. उन्होंने मनमोहन सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सांसद बने।

जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए नवीन जिंदल को फिर से कुरुक्षेत्र सीट से टिकट दिया है. नवीन जिंदल ने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने 10 साल कांग्रेस के कुरुक्षेत्र सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया. मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंग का धन्यवाद करता हूं. आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

बता दें, नवीन जिंदल बड़े राजनीतिक और कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनकी मां सावित्री जिंदल भी विधायक रह चुकी हैं और पिता ओपी जिंदल हरियाणा की सरकार में मंत्री रहे हैं. नवीन जिंगल खुद साल 2004 से 2014 तक कुरुक्षेत्र के सांसद रहे हैं।

बीजेपी जॉइन करने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि ‘आज मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है. बीजेपी के साथ जुड़कर मैं विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहता हूं.’ सदस्यता ग्रहण करने के कुछ देर बाद ही बीजेपी की उम्मीदवार सूची में उनका नाम आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button