खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ चार लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की: देवेंद्र यादव को बिलासपुर से बनाया उम्मीदवार, बीरेश ठाकुर पर दूसरी बार जताया भरोसा

रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाकी बचे चार प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। जिसमें बिलासपुर से देवेंद्र यादव, अंबिकापुर से शशि सिंह, कांकेर से बिरेश ठाकुर और रायगढ़ से मेनका सिंह को टिकट दी गई है।

मेनका सिंह गौंड आदिवासी राजघराने से आती हैं। इनसे पहले उनकी बहन पुष्पा सिंह रायगढ़ से सांसद रह चुकी हैं। कांग्रेस ने प्रदेश के बाकी 7 प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी अभी बाकी बचे चार प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस से बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है जो की वर्तमान में भिलाई नगर विधानसभा से विधायक है, वही कांकेर के उम्मीदवार बिरेश ठाकुर पर कांग्रेस ने दूसरी बार भरोसा जताया है, इसके पूर्व में हुए 2019 लोकसभा सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

आज जारी उम्मीदवारों की सूची के छत्तीसगढ़ के चार सीटों के साथ ही तमिलनाडु के मयिलादुथराई लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की है। इस सीट से आर.सुधा को उम्मीदवार बनाई है। देखे पूरी सूची…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button