छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोरबा पुलिस ने 188 लोगों पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई, पिछले साल की तुलना में है दोगुना

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही किया गया है।

लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करते हुए कुल 188 लोगों पर किया गया
▪️शराब पीकर वाहन चलाना- 134
▪️ओवर स्पीड वाहन चलाना- 16
▪️बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना- 32
▪️धारा 304 भादवि के तहत- 06

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया।

लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई।आगे भी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button