छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ स्वामी तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के मध्य शैक्षणिक अनुबंध

दुर्ग। विगत 28 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के मध्य एमओयू किया गया। जिसमें सीएसवीटीयू भिलाई के कुलपति डॉ. एम. के. वर्मा एवं आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. पात्रा उपस्थित रहे।

इस अनुबंध का उद्देश्य अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों के विकास पर दोनों संस्थानों द्वारा सयुंक्त प्रयास करना है। इस एमओयू के तहत फैकल्टी एवं छात्र दोनों संस्थानों में रिसर्च एक्टिविटी हेतु आवागमन कर शैक्षणिक एवं शोध कार्य कर सकते है।

इस अनुबंध का उद्देश्य दोनां संस्थान एक दूसरे के साथ मिलकर शैक्षणिक गुणवत्ता में इम्प्रूवमेंट, नये टेक्नोलॉजी आईडिया फॉर इनोवेशन एवं स्टार्ट-अप सेल की स्थापना कर छात्रों को अध्ययन हेतु प्रोत्साहित करना है। प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना करना एवं एक दूसरे के लिये इनोवेटिव रिसर्च को बढ़ावा देना भी इसका अहम उद्देश्य है, साथ ही अल्पकालिक शैक्षणिक गतिविधि और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है।

दोनां संस्थान संयुक्त रूप से कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन करा सकते है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो संजय अग्रवाल, प्रभारी कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा, आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश हिशीकर, उपकुलसचिव डॉ. एस.के. चटर्जी एवं सहायक कुलसचिव डॉ. मनीष राठोड़ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button