खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

साईबर ठगों ने ठगी का अपनाया नया तरीका: ऑनलाइन FIR से मोबाइल नंबर लेकर फर्जी थाना प्रभारी बनकर प्रार्थी को एक्सीडेंट का क्लेम दिलाने के नाम पर कर रहे ठगी

जशपुर। दिनांक 01.04.2024 को तपकरा थाना क्षेत्र के लावाकेरा के पास ओड़िसा की ओर से आ रहे मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.एल. 3497 को ट्रक क्र. सी.जी. 04 जे.सी. 6141 द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, उक्त मोटर सायकल में सवार रत्थू राम निवासी बिहाबाल पतराटोली की मृत्यू हो गई थी।

प्रार्थी संदीप राम द्वारा अपने भाई की एक्सीडेंट से मृत्यू होने के उक्त मामले की रिपोर्ट थाना तपकरा में दर्ज करने पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, वर्तमान में प्रथम सूचना पत्र ऑनलाईन दिखता है, जिसमें प्रार्थी का मोबाईल नंबर भी अंकित रहता है।

कुछ देर बाद प्रार्थी द्वारा दर्ज कराये एफआईआर में अंकित मोबाईल नंबर में एक अज्ञात बोगस नंबर जो अपने आपको थाना प्रभारी बताते हुये प्रार्थी के मोबाईल पर काॅल किया एवं 02-03 दिवस में एक्सीडेंट का क्लेम 05-06 लाख दिलवा दूंगा कहा, इसके लिये कुल 20 हजार रू. लगेंगें। उनके द्वारा तत्काल 10 हजार रू. ऑनलाईन फोन पे में दोगे तो ट्रक मालिक को पकड़ने के लिये स्टाॅफ भेजने की बात कही गई।

प्रार्थी संदीप को संदेह होने पर फोन पे में रकम भेजने के पूर्व इसकी सूचना वास्तविक थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी को फोन पर दिया एवं उनके द्वारा वास्तविक बात को अवगत कराया गया जिस पर प्रार्थी ठगी होने से बच गया। आजकल आये दिन इस तरह के घटना घटित हो रहें है। उक्त प्रकरण की जाॅंच पुलिस द्वारा की जा रही है।

उक्त मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा आमजन से अपील किया गया है कि:- वर्तमान में प्रथम सूचना पत्र ऑनलाईन होने के कारण एवं मोबाईल नंबर एफआईआर में अंकित होने के कारण ठगी करने वाले गिरोह इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

प्रार्थी एवं अन्य किसी को इस प्रकार से फोनकाॅल आते हैं तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा सके। जिस नंबर से प्रार्थी को प्रार्थी संदीप राम को फोन आया था उसकी जाॅंच सायबर सेल यूनिट द्वारा की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button