खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जिस लड़के के साथ भागी पीड़िता उसी लड़के के वकील ने पीड़िता से किया कई बार दुष्कर्म, यादगार के रूप में बनाया वीडियो और कर दिया वायरल

आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर प्रार्थिया के साथ लगातार किया गया जबरन दुष्कर्म…सोशल मीडिया के माध्यम से प्रार्थिया एवं परिजनों को भेजता था अश्लील विडियो…बिहार के पेशेवर वकील द्वारा दिया गया घटना को अंजाम…बिहार समस्तीपुर, अम्बिकापुर, सीतापुर स्थित लॉज एवं सीतापुर स्थित रूम में दुष्कर्म को दिया गया अंजाम…आरोपी को समस्तीपुर, बिहार के किराये मकान से पकड़ा गया…

 

सीतापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार व तेजी से की जा रही है। इसी क्रम में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। जिसके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 30/03/2024 को प्रार्थिया अर्थात पीड़िता द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि उसकी बहन वर्ष 2022 में बिहार के किसी लड़के साथ भाग गई थी। उसी दौरान लड़के के पेशेवर वकील रितिक रोशन, समस्तीपुर बिहार निवासी के साथ पीड़िता का परिचय हुआ था और उसके बाद से लगातार बीच-बीच में बातचीत होने लगा, आरोपी जानता था, कि पीड़िता शादी-शुदा और एक बच्चे की मां है, फिर भी पीड़िता से प्यार और शादी करने का झांसा देकर सीतापुर स्थित लॉज में बुलाया और लगातार 05 दिनों तक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया।

उसके बाद लगातार पीड़िता को बहला फुसलाकर आरोपी वकील द्वारा सीतापुर स्थित उसकी बहन के रूम में, जनवरी 2023 में समस्तीपुर बिहार के डेरा में 04 दिनों तक फिर अम्बिकापुर स्थित लॉज में 10 जनवरी 2024 से रूककर पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया, इस दौरान यादगार के रूप में बोलकर आरोपी द्वारा हर बार अश्लील विडियो बनाया गया।

इस प्रकार आरोपी वकील द्वारा प्रार्थिया पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है और अश्लील विडियो को पीड़िता और उसके परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया गया है। जिसपर सदर धारा 376(2)(ढ), 509(ख) भादसं एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67(क) अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

मामला पंजीबद्व उपरांत आरोपी की पता-तलाश व गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम तैयार किया गया, और मुखबीरी/तकनीकी माध्यम से आरोपी रितिक रोशन, उम्र 45 वर्ष, निवासी खेतापुर, थाना सरायरंजन जिला समस्तीपुर बिहार को पता-तलाश कर समस्तीपुर स्थित किराये के मकान से घेराबंदी कर पकड़ा गया। उपरोक्त प्रकरण में विधिवत् रूप से गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

मामले के आरोपी की गिरफ्तारी में थाना सीतपुर से आरक्षक पंकज देवांगन, आरक्षक संजय एक्का इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button