खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कबाड़ियों व यार्ड संचालकों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही: 44 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ जप्त

चोरी का सामान खरीदने व बेचते पाए जाने पर 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही…आरोपियों के कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ किया गया है जप्त…17 नग चारपहिया वाहन भी किया गया है जप्त…मशरूका की कुल कीमत है लगभग 97,00,000/- रूपये…

 

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के थाना प्रभारियों, एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम सहित पुलिस बल की अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक 05.04.23 को जिले के थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित कबाड़ियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही किया गया।

थाना धरसींवा, खमतराई, उरला, डी.डी.नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पण्डरी, खम्हारडीह एवं गोबरानयापारा क्षेत्र में स्थित कबाडियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुए अवैध कबाड़ के कार्य में संलिप्त कुल 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ एवं 17 नग चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 97,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला आरोपी अभिषेक गोयल गिरफ्तार: इसी क्रम में दिनांक 05.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत आदित्य होटल के सामने एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक गोयल निवासी गोलबाजार रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में Grandexch.com एवं Allpaanel.com वेबसाईट के लिंक की आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा सट्टा संचालन तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालन का कार्य करना बताया गया।

जिस पर सटोरिया अभिषेक गोयल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1,100/- रूपये जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- अभिषेक गोयल पिता राजेन्द्र गोयल उम्र 28 साल निवासी नया पारा थाना गोलबाजार रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button