खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

बिना पूर्व सूचना दिए प्रशिक्षण पर अनुपस्थित रहे कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एन आई टी एवं पंडित रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय परिसर में पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण सत्र रखा गया, प्रशिक्षण दो-दो पाली में दी गई। दोनो केंद्र के दोनों पाली में मतदान कर्मियों की कुल 96.34 % उपस्थिति रही। बिना पूर्व सूचना दिए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी किया गया। जिसमे क्रमशः एन आई टी में 27 एवं पंडित रवि शंकर शुक्ला में बिना कारण अनुपस्थित 26 लोगों को मिलकर कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी किया गया।

कलेक्टर ने प्रशिक्षण वीडियो और प्रशिक्षण सांग सहित डिजिटल कंटेंट का किया विमोचन: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण सत्र में एनआईटी में वीडियो और विभिन्न प्रक्रियाओं पर आधारित प्रशिक्षण सांग का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा चुनाव का कार्य कुशलता पूर्वक कराया जा सके, इसलिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष वीडियो तैयार किया गया है। जिसे देखकर मतदान प्रक्रिया की बारिकियों को समझ सके।

साथ ही विशेष रूप से मतदान पप्रत्र बनाया है, जिसमें मतदान की प्रक्रिया को सरलीकरण ढ़ग से समझाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हर बारिकियों को अच्छे ढ़ग से समझे। अगर किसी भी तरह की शंका हो तो समाधान करें ताकि मतदान के दौरान कोई परेशानी न हो। साथ ही मतदान प्रक्रिया का कविता के माध्यम से समझाने आडियो क्लिप का निर्माण किय गया है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के मानकों पर आधारित मतदान की विभिन्न प्रक्रियाओं की छोटे-छोटे वीडियो क्लिप बनाए गए है। जिसे राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रायोगिक तौर विभिन्न प्रक्रियाओं को समझाया गया है। साथ ही सुप्रसिद्ध कवि अभय निर्भिक द्वारा गाए गए म्यूजिक सांग की आडियो, वीडियो क्लिप भी मतदान कर्मियों को दी गई है। जिसे वे सुनकर समझ सकते है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर एवं आईटी नोडल उज्जवल पोरवार, डीआईओ पी.सी वर्मा उपस्थित थे।

प्रत्येक परिवारों को 9-9 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह गुढ़ियारी के बिजली गोदाम में आगजनी के राहत कार्याें का जायजा लेने के लिए पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर मौके पर पहुंचकर लगातार सतत निगरानी कर रहे है। साथ ही कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को तत्काल मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में राजस्व अधिकारियों ने आगजनी स्थल के आसपास रहने वाले 40 परिवारों को तत्काल राहत राशि का वितरण किया। प्रत्येक परिवारों को 9-9 हजार रूपए की राशि दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button