छत्तीसगढ़फीचर्ड

साथ में काम करने वाले लड़के ने दोस्ती का फायदा उठाकर होटल ले जाकर किया दुष्कर्म: लड़की की नग्न फोटो वीडियो लेकर पीडिता को अवैध रूप पैसो की मांग की नही देने पर कर दिया वायरल

आरोपी द्वारा पीडिता से काम करने के दौरान किया दोस्ती और घटना स्थल ले जाकर उनके इच्छा के विरूद्ध किया उनका शारीरिक शोषण बाद बनाया पीडिता का नग्न वीडियों फोटो…आरोपी द्वारा घटना दौरान पीडिता का नग्न अवस्था में लिया हुआ वीडियों फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी देकर अवैध रकम की करने लगे मांग नही देने पर फोटो वीडियों को सोशल मीडिया में किया वायरल…

 

रायपुर। दिनांक 06.04.2024 को पीडिता थाना टिकरापारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह वर्ष 2023 में पंचपेडीनाका स्थित आई.वी.व्हाय. होटल में काम करती थी जहां पर चंद्रकांत साहू उर्फ चंदू पिता विष्णु राम साहू उम्र 29 साल सा0 छोटे करेली वार्ड नंबर 12 थाना मगरलोड जिला धमतरी छ0ग0 भी काम करता था जिनसे उनका अच्छा दोस्ती हो गया। धीरे धीरे उनका दोस्ती प्यार में बदल गया फिर चंद्रकांत साहू उन्हे थाना टिकरापारा क्षेत्रांतगत स्थित होटल में लेजाकर उसके इच्छा के विरूद्ध उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। और उनके बिना जानकारी के नग्न फोटो वीडियों लेकर उसे दिखाकर ब्लैकमेलिंग कर 02-03 बार शारीरिक संबंध बनाया।

आरोपी बार बार पीडिता को शारीरिक संबध बनाने हेतु दबाव बनाना शुरू कर दिया नही आने पर वीडियों व फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड कर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेंलिंग कर अवैध रूप से रकम की मांग करने लगे और पीडिता का नग्न वीडियों फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 281/24 धारा 376, 376(2)एन, 384 भादवि एवं 67(ए) आई.टी.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत किया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी के गिरफ्तारी हेतु उनके निवास छोटे करेली थाना मगरलोड धमतरी छ.ग. में जाकर दबिस दिया गया आरोपी नही मिला जिसके बाद आरोपी के मोबाईल नंबर का काॅल डिटेल व टाॅवर लोकेशन बार बार सायबर सेल से प्राप्त कर लोकेशन पर दबिस दिया गया किन्तु आरोपी लगातार अपना सकूनत बदल रहा था जिसके कारण आरोपी तक पुलिस टीम पहुंच नही पा रही थी।

टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर से आरोपी के संबंध में पूछताछ कर टावर लोकेशन के आधार पर उनके छूपने के संभावित स्थानों पर दबिस देकर घेराबंदी किया गया आरोपी को पुलिस के आने का अंदेशा होने पर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे टीम के सदस्यो द्वारा बडी मस्सकत कर घेराबंदी कर आरोपी को पकड कर दिनांक 07.04.2024 को अपराध क्रमांक 281/24 धारा 376, 376(2)एन, 384 भादवि एवं 67(ए) आई.टी.एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- चंद्रकांत साहू उर्फ चंदू पिता विष्णु राम साहू उम्र 29 साल सा0 छोटे करेली वार्ड नंबर 12 थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ0ग0)

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक अतुलेश राय, आरक्षक रूपलाल धु्रवंशी, आनंद शर्मा, देवचंद सिन्हा, विदेशीराम पिस्दा, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button