खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर, बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेन इस तिथि को रहेगी रद्द

रायपुर रेल मंडल के सिलयारी एवं मांढर रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर डी लॉन्चिंग एवं तीसरी लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य के लिए कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित…

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मण्डल के सिलयारी-मांढर रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर डी लॉन्चिंग एवं तीसरी लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य सहित अनेक कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को 00.00 बजे से 03.25 बजे तक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा।

लेवल क्रोसिंग पर गर्डर डी लॉचिंग से आने वाले दिनों मे सड़क मार्ग उपयोगकर्ता को ट्रेन परिचालन के दोरान लेवल क्रॉसिंग गेट पर रुकने की अवश्यकता नहीं होगी। इसी प्रकार इससे रेल परिचालन भी निर्भय एवं संरक्षित होगा।इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जानकारी इस प्रकार है:-

रद्द होने वाली गाडियां:-
01. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
02. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
03. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

04. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
05. दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
06. दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां

01. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली 08862 /08861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button