खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रायपुर, दुर्ग- भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के इन हिस्सो मे अगले 3 घंटों के लिए बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक जारी किया येलों अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा, मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मुंगेली, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले 13 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। वहीं, रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

बारिश के चलते प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, लाभांडी में 23.4 और माना एयरपोर्ट में 22.2 मिमी बारिश हुई। बलौदाबाजार के सिमगा में 17.5, गरियाबंद के छुरा में 22, गरियाबंद और राजिम में 15, दुर्ग के पाटन में 18, गुंडरदेही में 20, डौंडी में 16, बेरला में 18, मानपुर में 14, मोहला में 10, गंडई में 14, बिलासपुर के तखतपुर में 17, मुंगेली में 9, पंडरिया में 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अप्रैल में बेमौसम बारिश का होना कोई हैरानी की बात नहीं है। उत्तर भारत से गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण आमतौर पर महीने में एक-दो बार बारिश की स्थिति बनती है। इस साल यह स्थिति थोड़ी जल्दी बनी है। अभी एक-दो दिन तक यही स्थिति रहेगी।

प्रदेश में 1 मार्च से 9 अप्रैल तक करीब 36 मिमी बारिश हो चुकी है। 1 से 9 अप्रैल के बीच ही करीब पांच मिमी औसत वर्षा हुई है। अगले एक-दो दिन भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इससे हफ्ते भर मौसम ठंडा रहेगा। गर्मी के सीजन यानी मार्च-अप्रैल में पश्चिम से पूर्व की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ बनता है। यह उत्तर भारत से होकर गुजरता है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से नमी आती है।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में पानी बरसाते हुए यह नमी बाकी इलाकों की ओर बढ़ती है। पिछले दिनों एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर गुजरी। इसके असर से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आई। इसी के कारण ही प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्से में अच्छी बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर के तीनों प्रमुख स्टेशनों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों के नुकसान होने की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और समुद्र से आ रही नमी के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश से प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का तापमान लुढ़का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button