छत्तीसगढ़फीचर्ड

व्यवसायिक ईर्ष्या के कारण ऑटो पार्टस दुकान में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 3 लाख रुपए का सामान जलकर हुआ था खाक

व्यवसायिक ईर्ष्या के कारण आरोपी चैतन प्रसाद डनसेना ने दिया आगजनी की घटना को अंजाम…ऑटो पार्टस दुकान में आग लगाने से लगभग 03 लाख रू. का सामान जलकर हुआ खाक…

जशपुर। दिनांक 11.04.2024 को प्रार्थी मिलन केरकेट्टा उम्र 29 साल निवासी ग्राम टेटना थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्राम मुड़ाबहला अटल चौक स्थित एक घर/दुकान को किराया में लेकर मोटरसायकल आटो पार्टस दुकान का संचालन करता है साथ ही मोटर सायकल मेकेनिक का कार्य भी करता है।

प्रार्थी दिनांक 09.04.2024 के शाम को प्रतिदिन की तरह अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था, उसी रात्रि में लगभग 12ः10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर सूचना दिया कि मेेरे ऑटो पाॅर्टस की दुकान में आग लगा है पूरा सामान जल रहा है तब प्रार्थी सूचना पाकर अपने दोस्त के साथ आया और देखा कि दुकान में रखे सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

दुकान में रखे मोटर सायकल आटो पार्टस का पूरा सामान हवा टंकी 01 नग, रेक 15 नग, काउन्टर रेक 01 नग, ट्यूब 20 नग, जनरेटर 02 नग मोबील 07 कार्टून प्रत्येक में 20 नग, मोटर सायकल ब्लाक 17 नग, कुलर 01 नग, गैस टंकी 01 नग, गैस चूल्हा 01 नग अन्य सामग्री तथा ग्राहक के द्वारा बनवाने के लिए दिये मोटर सायकल 01 नग जो आंगन में रखे थे को भी अज्ञात आरोपी द्वारा जलाकर नष्ट कर दिया गया है।

जलकर नष्ट हुए सामन का कुल कीमत लगभग 03 लाख रू. है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बागबहार में धारा 436 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा प्रकरण की बारीकी से जाॅंच कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देश के परिपालन में थाना बागबहार द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये दबिश देकर प्रकरण के संदेही आरोपी चैतन प्रसाद डनसेना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसके द्वारा स्वयं की ऑटो पार्ट्स सर्विसिंग सेंटर का कार्य प्रार्थी मिलन केरकेट्टा द्वारा ऑटो पार्ट्स दुकान खोल लिये जाने से आरोपी का कार्य ठप्प पड़ जाने पर वह मिलन केरकेट्टा के प्रति ईर्ष्या रखता था एवं मिलन केरकेट्टा को नुकसान पहुंचाने की मौका तलाश रहा था।

दिनांक 09.04.2024 को रात्रि 11ः45 बजे करीब मिलन केरकेट्टा के दुकान और आसपास सुनसान हो गया तो आरोपी ने खुद के जनरेटर से निकाल कर रखे हुए डीजल एवं पटसन की रस्सी की सहायता से आरोपी द्वारा मिलन केरकेट्टा के दुकान में आग लगाना स्वीकार किया। आरोपी चैतन प्रसाद डनसेना उम्र 31 साल, निवासी मुड़ाबहला धनुपारा के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 12.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. 360 विरेन्द्र सनमानी, प्र.आर. अरविन्द साय पैंकरा, आर. सुरेन्द्र यादव, आर. विरेन्द्र यादव, आरक्षक 611 योगेन्द्र पटेल एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button