छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. लाल उमेद सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर धूप में खड़े यातायात पुलिस कर्मियों को वितरण किया सुरक्षात्मक उपकरण

गर्मी से राहत पाने यातायात पुलिस कर्मियों को वितरण किए गए टोपी, चश्मा एवं पानी बोतल…पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह द्वारा मानविय संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर धूप में खड़े यातायात पुलिस कर्मियों को वितरण किया गया सुरक्षात्मक उपकरण…

 

बलरामपुर। जिला मुख्यालय अंतर्गत आज दिनांक 13. 04.24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर वरि. पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में एवं अति पुलिस अधीक्षक ऑप्स शैलेंद्र पांडे के उपस्थिति में जिला बलरामपुर रामानुजगंज के समस्त यातायात पुलिस कर्मी जो लगातार धूप में चौक चौराहे में खड़े होकर ड्यूटी करते हैं।

ऐसे सभी पुलिस कर्मियों के मानवीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चौक चौराहा पर यातायात रेंज अंब्रेला छतरी लगाए जाने यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

जिसके परिपालन में समस्त यातायात पुलिस कर्मियों को रेंज अंब्रेला, गोल सफेद टोपी, धूप का चश्मा एवं पानी बोतल का वितरण किया गया है।

इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सहज बनाने यातायात पुलिस कर्मियों को अन्य यातायात सुरक्षात्मक उपकरण जैसे विल क्लेम लॉक, व्हेन अंब्रेला , हेलमेट, लाइट बटन, रेडियम, सेफ्टी जैकेट वितरण किया गया

ताकि ड्यूटी करने वाले जवानों की कार्य कुशालआ मैं कमी ना आए और उनमें हर्ष व्याप्त हो साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कर्मचारी को ड्यूटी पॉइंट में तैनात रखने एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने समझाइस दी गई।

उक्त कार्यक्रम में यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन सउनि अनिल दुबे प्रधान आरक्षक बुटन सिंह, जैधर भगत आर सिकंदर राम, कुमार सोनू, अमित मिंज, नरेंद्र यादव एवं महिला आर रीना भगत सैनिक जयप्रकाश टोप्पो एवं समस्त यातायात पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button