खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

गृहमंत्री अमित शाह आज खैरागढ़ में: सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, जानिए रूट प्लान और पार्किंग स्थल?

खैरागढ़। आज रविवार 14 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ जिले में प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो राजा फतेह सिंह मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान कर बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में प्रचार करेंगे।

गृहमंत्री शाह लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील करेंगे। इस दौरे में वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। छत्तीसगढ़ में चल रही चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। अमित शाह की रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अमित शाह की सभा में एक लाख भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। गृहमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। आवागमन के लिए रुट डायवर्ट कर दिया गया है ताकि लोगों को असुविधा न हो।

अमित शाह का खैरागढ़ आगमन होने से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नियंत्रित यातायात की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत गड़ई की ओर से आने वाली गाड़ियों को पर पौड़ी धमधा से होते हुए खैरागढ़ के आगे निकल जाना पड़ेगा।

इसी के साथ वैकल्पिक मार्ग जो की राजनांदगांव से कवर्धा की ओर जाने वाले हैं उन वाहनों का भी बायपास रोड का इस्तेमाल करते हुए अन्य गंतव्य स्थान पर जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे। आज दिनांक 14/4/2024 को सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक नियंत्रित यातायात की व्यवस्था की गई है।

जिसके अंतर्गत गृह मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले गंडई की ओर से आने वाली वाहनों को एसपी ऑफिस जिला खैरागढ़ के सामने पैलेस के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

ठीक उसी प्रकार गातापार की ओर से आने वाली वाहनों को पार्किंग का स्थान अल्फा स्कूल व बायपास रोड में रखा गया है इसी प्रकार राजनांदगांव और जालबांधा की ओर से आने वाले गाड़ियों को धान मंडी अमलीपारा के बाजू में पार्किंग व्यवस्था रखी गई है।

इसके साथ-साथ वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था टेंपो चौक के पास रखी गई है साथ ही अतरिया की ओर से आने वाले वाहनों के पार्किंग का स्थान शनि मंदिर के आगे हुआ डाइवर्ट रूट करते हुए अमलीपाड़ा धान मंडी के पास रखा गया है अतरिया के ओर से आने वाले वाहन जो कि आगे खैरागढ़ को पार करके जाना चाहता है।

वह भी वैकल्पिक मार्ग अपना कर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करे l l कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्ति अपने साथ कोई बड़ी सामग्री, बैग्स, नशीली पदार्थ या आपत्तिजनक/असुविधा वस्तु साथ में ना लावे।किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए यह संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button