दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हाईटेक हॉस्पिटल तथा होटल इंपिरियल से भिलाई निगम ने वसुला 23 हजार रुपए जुर्माना

भिलाई। मेडिकल वेस्ट को अस्पताल के अन्य कचरो के साथ मिलकर खुले में फेंकने वाले अस्पताल से तथा किचन से निकलने कचरे को नाले में बहाने वाले होटल से आयुक्त के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने वसूल 23 हजार रुपए अर्थ दंड।

नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर स्वास्थ विभाग द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नाली नाला में कचरा डाल कर जमा करने व नाली के उपर अवैध निर्माण करने वालो के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई भी निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

जोन एक नेहरू नगर के स्वास्थ्य अमला ने वार्ड 3 मॉडल टाउन में जांच के दौरान पाया कि हाईटेक अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल से निकलने वाले अन्य कचरा के साथ मिलकर मेडिकल वेस्ट को भी खुले में बेतरतीब फेंका गया है जबकि नियमानुसार मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंक जाना प्रतिबंधित है। अस्पताल प्रबंधन के उक्त कृत के लिए उनसे 20 हजार रूपये जुर्माना वसूलकर उन्हें भविष्य में मेडिकल वेस्ट को निर्धारित मापदंडों के अनुसार विनिष्ट करने की समझाइए दी है।

इस प्रकार स्मृति नगर वार्ड 2 में संचालित होटल इंपिरियल द्वारा स्मृति नगर के पीछे से बहने वाले मुख्य नाली में होटल के किचन से निकले कचरे को नाली में बहाया जा रहा जा रहा है जिसकी शिकायत नागरिकों द्वारा भी किया गया था।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर स्वास्थ्य अमले ने होटल प्रबंधक से 3 हजार रूपये वसूलकर कचरे को नाली में नहीं बहाने की समझाइए दी है। कार्रवाई में जोन स्वास्थ अधिकारी अंकित सक्सेना, शशिकांत साहू अमर सहित स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button