खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डायल 112 वाहन में तोड़फोड़ कर पुलिसकर्मी से मारपीट, चाकू दिखाकर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 13.04.2024 के सुबह 08.15 बजे सी 4 रायपुर से इवेन्ट क्रमांक DRG 13-04-24/12(DRG) प्राप्त हुआ कि कुछ लड़के लोग एक मोटर सायकल लाकर उसका पार्टस खोल रहे है. गाड़ी चोरी की लग रही है, सूचना पर डायल 112 में तैनात आरक्षक प्रीतम सिंह हरिवंश, चालक आई. डी. 142 रूपेन्द्र यादव के रवाना होकर घटना स्थल अमलेश्वर पुट्टा फैक्ट्री के पीछे तालाब पार पहुंचा तो बरगद पेड़ के नीचे एक मो०सा० के पार्टस को कुछ लड़के खोल रहे थे जो डायल 112 को देखकर भागने लगे जिन्हें दौड़ाने पर एक लड़के को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन निषाद बजरंग पारा अमलेश्वर का रहने वाला बताया।

तभी भागे हुये लड़के हाथ मे मोटा बल्ली एवं चाकू लेकर वापस आकर आरक्षक प्रीतम सिंह कमांक 108 को चाकू दिखाकर मां बहन की अश्लील गाली देते हुये, पवन को छोड़ दो नहीं तो जान से मार देने की धमकी देने लगे, और आरक्षक प्रीतम सिंह द्वारा पवन से मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने के दौरान रूक तुझे बताते है बोलते हुये सभी आरोपी हाथ मुक्के से मारपीट कर प्रीतम के हाथ मे पहने सोनाटा कम्पनी का घड़ी कीमती करीबन 1000 रू0 को छिन लिये, मदद हेतु डायल 112 के चालक रूपेन्द्र यादव को बुलाने पर वह डण्डा लेकर दौड़कर आया तो वे लोग वहां से भागे और डायल 112 वाहन के पास जाकर लकड़ी के बल्ली से वाहन के चारो ओर के शीशे को तोड़ दिये है, दौड़ाने पर वे लोग वहां से भाग गये।

पकड़े हुये लड़के पवन निषाद से उनके साथियों का नाम पता पूछने पर खिलेश दास मानिकपुरी, मनीष साहू, एवं एक अन्य लड़का था जिसका नाम नही जानना बताया, जिसके बाद पवन निषाद को थाना लेकर आये है, मारपीट से आरक्षक प्रीतम सिंह के हाथ बांह में चोंट खरोच है व वर्दी फट गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, रामगोपाल गर्ग व्दारा मामले में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग वेदव्रत सिरमौर, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, आशीष बंछोर जिला दुर्ग के नेतृत्व में 24 घण्टे के भीतर घटना में सम्मिलित आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी पिता सोहाग दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष साकिन दुर्गा नगर दुर्गा मंच के पास अमलेश्वर से लकड़ी का बल्ली. एक सोनाटा कंपनी की हाथ घड़ी तथा आरोपी पवन निषाद पिता छोटू उम्र 20 वर्ष साकिन बजरंग पारा मिच्चर फैक्ट्री के पास अमलेश्वर से एक रेंज पाना, पेचकस व बिना नंबर का मो. सा. पैशन प्लस, एवं आरोपी मनीष साहू पिता ओम प्रकाश उम्र 19 वर्ष साकिन भारत माता चौंक दुर्गा नगर अमलेश्वर से एक स्त्रींग दार फोल्डेबल चाकू जप्त किया गया।

आरोपी खिलेश एवं मनीष साहू से पूछताछ दौरान घटना में सामिल एक अन्य आरोपी रूपेन्द्र साहू पिता स्व. चन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष साकिन बजरंग पारा अमलेश्वर का होना बताने से दिनांक 14.04.2024 को मुखबीर लगाकर घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिससे घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

कार्यवाही के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकार पाटन आशीष बंछोर, थाना प्रभारी अमलेश्वर निरीक्षक अनिल पटेल, हमराह स्टाफ उप निरीक्षक पुनित राम सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक 172 शोभाराम साहू, प्र. आर. 407 सतीश कश्यप, आर. 1691 लक्ष्मीकांत वर्मा, आर. 1744 अश्वनी कुंजाम, आर. 1085 रमेश पाण्डे, आर 108 प्रीतम सिंह, आर. 1180 होमेश्वर वर्मा, आर. 447 रजनीकांत, आर. 869 दीपकघर दीवान, आर. 1237 कुलेश्वर साहू, म.आर. 93 एकता ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

आरोपी (1). खिलेश दास मानिकपुरी पिता सोहाग दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष साकिन दुर्गा नगर, दुर्गा मंच के पास अमलेश्वर, थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग।
(2). पवन निषाद पिता छोटू निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन बजरंग पारा मिच्चर फैक्ट्री के पास अमलेश्वर, थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।

(3). मनीष साहू पिता ओम प्रकाश उम्र 19 वर्ष साकिन भारत माता चौंक दुर्गा नगर अमलेश्वर, थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।
(4). रूपेन्द्र साहू पिता स्व. चन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष साकिन बजरंग पारा अमलेश्वर, जिला दुर्ग।

थाना अमलेश्वर, अपराध क्रमांक-82/2024, धारा 294,332,506,353,394,186,427 भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट।

आरोपियों से चाकू, बल्ली एवं लूट का सामान जप्त- सीम, 15 चेकबुक, 01 नग लेपटाप, 03 नग मोबाईल कुल कीमती 1,80,000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button