दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा कारोबार के 03 सरगना पुलिस गिरफ्त में, इस्टाग्राम एप के माध्यम से बेचते थे किकेट लाईफ गुरू एप का लिंक

भिलाई। जिले में ऑनलाईन सट्टा कारोबार, आई.पी.एल. क्रिकेट स‌ट्टा के कारोबारियों पर निगाह रखते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) ऋचा मिश्रा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेमप्रकाश नायक (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पदमनाभपुर परि० भा०पु०से० अक्षय प्रमोद सभद्रा (भा.पु.से.) एवं एण्टी काईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को चार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा ऑनलाईन सट्टा एवं आईपीएल क्रिकेट सट्टा के कारोबारियों पर सतुत निगाह रखी जा रही थी। पतासाजी हेतु विशेष सूत्र भी लगाये गये थे इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि चिरंजीवी भाठी नाम का व्यक्ति जो कि पदमनानपुर क्षेत्र में कुछ लोगों को आई.पी.एल. क्रिकेट स‌ट्टा खेलने के लिए क्रिकेट लाईव गुरू नाम का एप लिंक के माध्यम से इंस्टाल करा रहा है और उसी एप के माध्यम से ऑन लाईन क्रिकेट स‌ट्टा संचालित कर रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा पेरावंदी कर चिंरजीवी भाठी को पकड़ा गया।

जिसका मोबाईल फोन चेक करने पर उसके मोबाईन फोन पर ऑनलाईन सट्टा कारोवर से संबंधित लेने-देन का हिसाब किताब, राजस्थान रायल्स एवं किंग्स 11 पंजाब के मैच का भाव क्रिकेट लाईव गुरू एप चालू मिला। जिससे विस्तृत पूछताछ करने पर मृत्युंजय चन्द्राकर के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा कारोबार का फिकेट लाईव गुरू नाम के एप का लिंक प्राप्त होना जिसे ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने के लिए लोगों को उपलब्ध कराना बताया जिससे चिरंजीवी भाठी के निशानदेही पर मृत्युजंय चन्द्राकर को पदमनामपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।

मृत्युजंय चन्द्राकर के मोबाईल फोन में भी उक्त ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एप एवं हिसाब किताब मिला। विस्तृत पूछताछ करने पर मृत्युंजय चन्द्राकर के द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से रायपुर निवासी मनीष लेगवानी से क्रिकेट लाईव गुरू एप का लिंक खरीदना जिसे चिंरजीवी माठी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने के लिए बेचना बताया गया।

जिसके आधार पर तकनीकी माध्यम से मनीष लेगवानी की पतासाजी करने पर उसकी उपस्थिति फुण्डहर रायपुर स्थित आदित्य फार्म हाउस के आसपास होना पता चला जिससे टीम द्वारा रायपुर पहुंचकर घेराबंदी कर मनीष लेगवानी निवासी अंवती विहार रायपुर को आदित्य फार्म हाउस रायपुर से पकड़ा गया।

जिसके मोबाईल फोन में भी ऑनलाईन स‌ट्टा एप क्रिकेट लाईव गुरू से संबंधित लेन देन के हिसाव किताय लिंक आदि मिले। आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाईल फोन जिसमें क्रिकेट लाईफ गुरू एप एवं उससे संबंधित लेन-देन के हिसाब किताब मौजूद है एवं नगदी रकम 20 हजार रूपये जब्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना पदमनाभपुर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि राजेश पाण्डेय प्रआर संतोष मिश्रा, प्रदीप सिंह आरक्षक जी रवि, धीरेन्द्र, तिलेश्वर राठौर, विकांत यदु थाना पदमनाभपुर से प्रआर० हरिश चौधरी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

1. मनीष लेगवानी पिता पारस राम लेगवानी 32 साल साकिन अंवती विहार रायपुर तेलीबांधा
2. मृत्युंजय चन्द्राकर पिता स्व० तोगन लाल चन्द्राकर 33 साल साकिन आर्दश नगर दुर्ग

3. चिरंजीवी भाठी पिता दीपक भाठी उम्र 29 साल साकिन कालीबाड़ी मंदिर के पास पदमनाभपुर दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button