दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुरानी भिलाई पुलिस ने मार्केट में किया पैदल मार्च, मार्केटिंग करने आए ग्राहकों से की बातचीत

भिलाई 3। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में खास कर भीड़भाड़ वाले इलाको में पैदल पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

इसी तारतम्य में आज पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक पीड़ी चंद्रा, एसआई योगेश्वर वर्मा, मोहित यादव, महेश बंछोर के साथ भिलाई 3 मार्केट क्षेत्र का पैदल पेट्रोलिंग किया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने भिलाई तीन कपड़ा मार्केट, सब्जी मार्केट, मटन मार्केट और आस पास के क्षेत्रों का पैदल मार्च किया और मार्केटिंग करने आए ग्राहकों से बातचीत भी की।

इस दौरान मटन मार्केट के पास चार नाबालिग लड़के सिगरेट पीते पाए गए, जिन्हे थाना प्रभारी द्वारा समझाइश दी गई साथ ही उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हे अनावश्यक घूमने से रोकने की बात कही गई।

पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने आम लोगो से चर्चा की और कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button