खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग- जबलपुर- दुर्ग के मध्य ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन, कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष पहल

रायपुर। ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियो की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-जबलपुर-दुर्ग के मध्य 09 फेरों के लिए ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी दुर्ग से दिनांक 23, अप्रैल, 2024 से 18 जून, 2024 प्रत्येक मंगलवार को 01702 नं के साथ जबलपुर के लिए रवाना होगी।

यह गाड़ी दुर्ग रेलवे स्टेशन से 9:30 बजे रवाना होकर रायपुर 10:10 बजे, भाटापारा 12.05 बजे, उसलापुर 13:10 बजे, पेंड्रा रोड 14.45 बजे, अनूपपुर 15:30 बजे, शहडोल 16:10 बजे, उमरिया 17.00 बजे साउथ कटनी 19.15 बजे, सिहोरा रोड 20:30 बजे जबलपुर 21:15 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार जबलपुर से दिनांक 22 अप्रैल से 17 जून,2024 प्रत्येक सोमवार को 01701 नंबर के साथ दुर्ग के लिए रवाना होगी।

यह गाड़ी जबलपुर से 20:30 बजे रवाना होकर सिहोरा रोड 21:05 बजे, कटनी साउथ 21.35, बजे, उमरिया 22.55 बजे, शहडोल 00.04 बजे, अनूपपुर 00.41 बजे, पेंड्रा रोड 1:20 बजे, उसलापुर 02.50 बजे, भाटापारा 3:45 बजे, रायपुर 5:00 बजे, दुर्ग 6:15 पर पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 05 स्लीपर, 11एसी थ्री इकोनामी तथा 02 एसी-2 सहित कुल 22 कोच की सुविधा रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button