खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रिलीज से पहले ही ‘Pushpa 2’ ने बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड, इस ओटीटी कंपनी ने लॉक की अरबों की डील

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं. ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है और रिलीज से पहले फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है…

मुंबई (ए)। साल 2021 में फिल्म पुष्पा: द राइज आई जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने का काम किया था. इस फिल्म के ना सिर्फ भारतीय दीवाने हुए बल्कि इस फिल्म के वहां रिलीज होते ही कुछ विदेशी फैंस भी सामने आए. अल्लू अर्जुन का स्टाइल हर किसी को पसंद आया. अब 2024 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज होगा लेकिन उससे पहले एक खुशखबरी सामने आई है।

फिल्म पुष्पा 2 के चर्चे अभी से होने लगे हैं. इसके दो टीजर आए और अब फैंस बस फिल्म के रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी लेकिन रिलीज से पहले फिल्म ने ओटीटी पर अच्छी-खासी कमाई कर ली है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पुष्पा ने उत्तर भारत में अनिल थडानी के साथ थिएट्रिकल डील की है. नॉर्थ इंडिया के लिए फिल्म के राइट्स अनिल थडानी ने खरीदे हैं. रवीना टंडन के पति अनिल थडानी ने इस फिल्म के मेकर्स को 200 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के आधार पर इसके रिलीज राइट्स खरीद लिए हैं।

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने फिल्म के मेकर्स को एडवांस पेमेंट भी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि फिल्म के निर्माता ने सभी भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स की डील के लिए 1000 करोड़ रुपये की मांग की थी. फिल्म पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ बताया गया है।

फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने दुनियाभर में म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट राइट्स टी-सीरीज को 60 करोड़ में बेचा है. वहीं अगर इस फिल्म के ओटीटी राइट्स की बात करें तो इसे करीब 275 करोड़ रुपये में नेटफ्लिक्स को बेचा गया है. फिल्म पुष्पा 2 के दो टीजर्स को काफी पसंद किया गया है और ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जो 15 अगस्त को रिलीज होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button