खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

न्यायिक आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल : चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा जिले में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिये आवासीय कॉलोनी का वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी ऊर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता में वृद्धि होती है, जिले के नये कॉलोनी ऐसा बने जो राज्य के लिये एक मिसाल साबित हो।

चीफ जस्टिस श्री सिन्हा ने आवास गृह निर्माण के लिए न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ताकि आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। श्री सिन्हा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों को भी इस परियोजना की सतत् निगरानी रखने के लिए भी कहा।

भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफालियो जज गौतम भादुड़ी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि आवास मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है, चीफ जस्टिस के द्वारा सभी जिलों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला न्यायालयों में आवास की कमी है।

न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी को सर्वसुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराये जाने पर उनके कार्य में कुशलता होगी वे बिना किसी मानसिक दवाब से अच्छे से अच्छा कार्य तत्परता से करेगें। भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत् प्रयास कर वर्चुअल मोड में आवासीय कॉलोनी के भूमिपूजन एवं आधारशिला कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिये न्यायिक आवासीय परिसर रामपुर कोरबा में आवासीय परिसर का निमार्ण एवं कटघोरा में आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया गया है। जिसका छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायाधिपति गौतम भादुड़ी, पोर्टफोलियो जज कोरबा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आधारशिला रखी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू, द्वारा मुख्य न्यायाधिपति और पोर्टफोलियो जज का स्वागत करते हुए कोरबा जिला को नई सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू, जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश, एट्रोसिटी एक्ट, कोरबा, अपर सत्र न्यायाधीश, गरिमा शर्मा, अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, आनंद सोनी एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button