दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत के नेतृत्व में निकाला गया मतदाता जागरूकता रैली

भिलाई-03। निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य शत्-प्रतिशत मतदान को प्रोत्साहित करना है। यहाँ यह बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दुर्ग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता का मताधिकार सुनिश्चित किये जाने जागरूकता का प्रचार और प्रसार किया जा रहा हैं।

इसे सफल करने भिलाई चरोदा निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत के नेतृत्व में रैली बैनर-पोस्टर सहित अन्य माध्यमो का उपयोग करते हुये मतदान के प्रति जन जागरण का अभियान निगम द्वारा चलाया जा रहा हैं। गुरुवार को भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।

इस कड़ी में भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विशाल रैली निकालकर स्थानीय मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान प्रदान करने प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा हैं।

हमारा मतदान निर्भिक निष्पक्ष और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से मुक्त हो इस भावना को जन-जन तक पहुँचाना ही मतदाता जागरूकता अभियान का लक्ष्य हैं।

दिव्यांग, वरिष्ठ तथा युवा मतदाताओं में मतदाता जागरूकता अभियान से एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाताओं में जागरूकता लाने इस तरह का आयोजन भिलाई-चरौदा निगम प्रशासन द्वारा आगामी मतदान तक निरंतर किया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button