छत्तीसगढ़फीचर्ड

बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम/एसीसीयू रायपुर के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ की सीसीपी डब्ल्यू योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीप लाइन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किए जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही में मोबाइल नंबर 7880053944 ने दिनांक 04.04.2022 के 17:55 एवं दिनांक 05.04.2022 के 18.51 बजे गुरु भवन लाखे नगर चौक महादेव घाट ढाल अश्विनी नगर रायपुर से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में डाला था।

जिसका धारक प्रथम नायडू पिता भूषण राव नायडू उम्र 21 साल निवासी गणेश चौक नयापारा बलौदा बाजार जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ का होना पाया गया।

उक्त ऑनलाइन शिकायत आवेदन पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 86/2024 धारा 67,67ए,67बी आई टी एक्ट व 15 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी मोबाइल नंबर 7880053944 का टावर लोकेशन लेने पर मोवा रायपुर में संचालित होना पाया गया आरोपी आरोपी को पकड़ कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित मोबाइल फोन जप्त की गई मोबाइल नंबर धारक आरोपी के विरुद्ध अपराध सदर पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

अपराध क्रमांक 86/2024, धारा 67,67ए,67बी, आईटी एक्ट व 15 पाक्सो एक्ट

नाम आरोपी: प्रथम नायडू पिता भूषण राव नायडू उम्र 21 साल निवासी गणेश चौक नयापारा बलौदा बाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button