खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

कोहली के आउट होने पर हुआ विवाद, अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट, जानें क्या है पूरा मामला?

केकेआर ने इस मैच में आरसीबी के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर उतरे और दोनों बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन कोहली हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे…

कोलकाता (ए)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच ईडन गार्डेंस पर खेले जा रहे मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले से विराट कोहली नाराज नजर आए। केकेआर ने इस मैच में आरसीबी के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर उतरे और दोनों बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन कोहली हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया पर भी फैंस अंपायर के फैसले की आलोचना कर रहे हैं।

कैसे आउट हुए कोहली?
आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर में 27 रन बना लिए थे। तीसरा ओवर करने हर्षित राणा आए। हर्षित ने पहली ही गेंद पर ऑफ स्टंप की कमर के ऊपर से फलटॉस डालकर कोहली को हैरान किया। कोहली उस गेंद को ऑन साइड में मोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने बल्ले का मुंह पहले मोड़ दिया और गेंद अंदरुनी किनारा लेकर सीधे हर्षित के हाथ में गई। कोहली ने तुरंत ही डीआरएस लिया। कोहली का मानना था कि गेंद कमर के ऊपर आई है और इसे नो बॉल करार दिया जाना चाहिए।

हालांकि टीवी अंपायर ने हॉक आई सिस्टम का सहारा लिया और उनके अनुसार कोहली क्रीज से आगे बढ़े थे और गेंद डीप रही थी इसलिए कोहली को आउट दिया गया, लेकिन कोहली तीसरे अंपायर के फैसले से निराश हुए और पवेलियन में भी फैसले की आलोचना करते दिखे। वहीं, टीम के कप्तान डुप्लेसिस भी अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे। कोहली सात गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

क्या वाकई आउट थे कोहली?
कोहली के आउट होने को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन देखने मिले हैं। कुछ फैंस का कहना है कि अंपायर ने गलत फैसला दिया है और कोहली नॉटआउट थे, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि कोहली क्रीज से बाहर निकल चुके थे इसलिए अंपायर का फैसला सही है। हालांकि कमेंट्री के दौरान कमेंटेटरों ने भी कहा कि कोहली क्रीज से थोड़ा आगे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button