छत्तीसगढ़फीचर्ड

दूसरे की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दूसरे की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी कारित करने के मामले मे की गई सख्त कार्यवाही…आवेदिका के पैतृक जमीन की आरोपियों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री करवाकर की गई थी धोखाधड़ी…मामले मे पूर्व मे भी एक आरोपी की हो चुकी हैं गिरफ़्तारी…

सरगुजा। प्रार्थिया मीना कुमारी साकिन दरिमा तहसील दरिमा द्वारा दिनांक 21/06/23 कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया के कब्जे एवं स्वत्व अधिकार की भूमि ग्राम दरिमा तहसील दरिमा मे भूमि खसरा क्रमांक 7 कुल रकबा 1.0570 हेक्टेयर भूखंड स्थित हैं, उपरोक्त भूखंड मे से खसरा क्रमांक 158/1रकबा 0.215 हेक्टेयर मे से 0.195 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 235 रकबा 0.308 हेक्टेयर भूखंड कों कृष्णा यादव आवेदिका के नाम से फर्जी मुख़्तारनामा अपने नाम पर बनवाकर क्रेता मोहम्मद वासिम के नाम पर दिनांक 23/05/23 कों फर्जी रूप से रजिस्ट्री कर दिया हैं।

उपरोक्त भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कर अनावेदक प्रार्थिया के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, प्रार्थिया कों जमीन की फर्जी रजिस्ट्री होने की जानकारी मालूम होने पर थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

उपरोक्त जमीन प्रार्थिया की पैतृक जमीन हैं जिसमे अनावेदकगण फर्जी रूप से रजिस्ट्री कर हड़पना चाह रहे हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 70/23 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों के सम्बन्ध मे पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी सैयद इम्तियाज अली की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सैयद इम्तियाज अली उम्र 40 वर्ष साकिन नवागढ़ थाना अम्बिकापुर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं, मामले मे पूर्व मे एक आरोपी कृष्णा यादव उम्र 42 वर्ष साकिन कुंदीकला थाना लुन्ड्रा हाल मुकाम गौरी वार्ड बौरीपारा अम्बिकापुर कों गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा उप निरीक्षक सेतराम गहिर, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, रामचंदर कुजूर,महिला आरक्षक अंजलि चौधरी, आरक्षक मनीष सिंह, अकलेश यादव, दुर्गेश राजवाड़े, राज जायसवाल, राजीव एक्का, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button