खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लोकसभा चुनाव में भाजपा का खुला खाता, मतदान के नतीजों से पहले ही जीत गए ये सांसद

चुनावी मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के अलावा कोई और उम्मीदवार नहीं बचा था। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा था…

सूरत (ए)। देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो गया है और 6 चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इन सबके बीच भाजपा के लिए अच्छी खबर है। 4 जून को चुनाव परिणाम आने से पहले ही पार्टी का खाता खुल गया है। सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

आपको बता दें कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी का नामांकन रद्द होने के बाद बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल भारती सहित अन्य निर्दलियों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था।

जिसके बाद चुनावी मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के अलावा कोई और उम्मीदवार नहीं बचा था। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा था।

बता दें कि सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी चुनाव आयोग के सामने अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक को पेश नहीं कर पाए थे जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया. हैरानी की बात ये कि उनके प्रस्तावकों में और कोई नहीं बल्कि बहनोई और भांजा शामिल थे, फिर भी वे नहीं आए।

आयोग की तरफ से ऐलान बाकी
सूरत लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में सिर्फ मुकेश दलाल के रह जाने पर वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. चुनाव आयोग की तरफ से दलाल की जीत की औपचारिक घोषणा की जाएगी  अब गुजरात की 25 सीटों पर आगामी 7 मई को वोट डाले जाएंगे. कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी ने हाई कोर्ट का रुख किया है, लेकिन अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में नामांकन पत्रों की वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद मुकेश दलाल विजयी हो गए हैं।

इससे पहले गुजरात पीसीसी अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने रविवार को आरोप लगाया था कि सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन बीजेपी के ही इशारे पर खारिज कर दिया गया। बीजेपी को चुनाव में हार का अहसास हो गया है। गोहिल ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या करार दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button