छत्तीसगढ़फीचर्ड

फ्लैग मार्च में शामिल हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, निर्भीक होकर मतदान का प्रयोग करने हेतु की गई अपील

फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गुजरी और लोगों से निर्भीक होकर मतदान का प्रयोग करने हेतु की अपील…थाना के बल के साथ डी.आर.जी./एम.पी.एस.ए.एफ./ अर्धसैनिक बल वाहनों एवं पैदल फ्लैग मार्च करते हुए शहर के विभिनन चौक चौराहों से गुजरी…

 

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू हुए फ्लैग मार्च में शामिल हुए।

जिसमें शहर के थाना/चौकी का बल, रक्षित केन्द्र का बल एवं अर्धसैनिक बल शामिल हुए फ्लैग मार्च महावीर चौक से मानव मंदिर चौक, हलवाई लाईन होते हुए भारतमाता चौक, सदर बाजार होते हुए नंदई चौक, लखोली, गौरीनगर, चिखली, शंकरपुर, ढाबा, मोतीपुर, ममतानगर, नवांगांव, सुकुल दैहान, इंदामरा, पेण्ड्री, अम्बेडकर चौक, कमला कॉलेज चौक, बसंतपुर व शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गुजरी जो लोगों से निर्भीक होकर मतदान का प्रयोग करने हेतु की अपील की गई।

थाना के बल के साथ डी.आर.जी./एम.पी.एस.ए.एफ./अर्धसैनिक बल वाहनों एवं पैदल फ्लैग मार्च में हुए शामिल। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा निर्वाचन हेतु थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, घुमका, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, गैंदाटोला, ओ.पी. चिखली, सुरगी, तुमड़ीबोड़ एवं सुकुलदैहान द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भी पृथक-पृथक फ्लैग मार्च निकाला गया।

मतदान के समय किसी प्रकार की अशांति फैलाने या असंवैधानिक कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर आगामी लोकसभा चुनाव सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला के समस्त थाना/चौकी में पृथक-पृथक फ्लैग मार्च निकालने के दिये निर्देश। जिसके तहत् सभी थाना/चौकी में भी निकाला गया फ्लैग मार्च। लोकसभा चुनाव भयमुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान कराना पुलिस प्रशासन का अहम उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button