खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

जीत के बाद आलोचकों पर जमकर भड़के विराट कोहली, स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रहे सवालों पर दिया जवाब

आईपीएल 2024 के 45वें मैच में  32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया और 70 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान किंग कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल 2024 में विराट कोहली के 500 रन पूरे हो गए…

 

बेंगलुरु (ए)। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन का चौथा अर्धशतक लगाया और टीम को सीजन की तीसरी जीत भी दिलाई। मैच के बाद किंग कोहली ने उनके स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रहे सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने आलोचकों को जमकर लताड़ लगाई।

आईपीएल 2024 के 45वें मैच में  32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया और 70 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान किंग कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल 2024 में विराट कोहली के 500 रन पूरे हो गए।

मैच के बाद 35 वर्षीय खिलाड़ी ने आलोचकों को लताड़ा। उन्होंने कहा, “लोग मेरे खेलने के तरीके और स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल करने की बात कह रहे थे, लेकिन मेरे लिए जीत ही सबकुछ है। यही पिछले 15 साल से खेलने का कोई कारण है। अगर मैदान में नहीं हैं और कमेंट्री बॉक्स में रहकर टिप्पणी कर रहे हैं। मैदान पर खेलना और बॉक्स से कमेंट करना दोनों स्थितियां बिलकुल अलग है। आप अपनी टीम के लिए जीत हासिल करना चाहते हैं। मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं। मैं इसी तरह से खेलता हूं। लोग चाहे जो कहें लेकिन मैं अपने खेल को बखूबी जानता हूं। लोगों के अपने विचार और पूर्वाग्रह हैं। जो लोग मैदान पर चौबीस घंटे वही काम कर रहे हैं वो इस बात को समझते हैं कि क्या हो रहा है।”

दरअसल, 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किंग कोहली ने 43 गेंदों में 51 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 11.60 का रहा था। मैच के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आरसीबी के पूर्व कप्तान के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल खड़े किए थे। माना जा रहा है कि स्टार बल्लेबाज ने उन्हें यह जवाब दिया है।

आईपीएल 2024 की अंक तालिका में आरसीबी 10वें पायदान है। टीम को अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में सिर्फ तीन मैचों में जीत का स्वा चखने का मौका मिला है। गुजरात के खिलाफ जीत के बाद कोहली ने बताया कि वह आत्म सम्मान के लिए खेलना चाहते हैं। कोहली ने आगे कहा, “हम आत्म सम्मान के लिये खेलना चाहते थे, फर्स्ट हाफ में हम जैसा खेले उसे जारी नहीं रख सकते थे। अपने प्रशंसकों के लिये खेलना चाहते थे। हमें पता है कि टूर्नामेंट में हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले। हमें पता है कि हम इससे बेहतर कर सकते हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे। हम अबतक अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले। पिछले दो मैच में हमने जो किया उसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button