खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

मई महीने की छुट्टी के साथ होगी शुरू, कुल 10 दिन बंद रहने वाले हैं शेयर बाजार

दो दिन बाद मई महीने की शुरुआत हो रही है और घरेलू शेयर बाजार के लिए यह शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है…

 

नईदिल्ली (ए)। वित्त वर्ष 2024-25 का पहला महीना अब समाप्त होने वाला है. घरेलू शेयर बाजार में आज मिलाकर इस महीने अब सिर्फ दो दिनों का कारोबार बचा है. उसके बाद इसी सप्ताह नए महीने की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें कई दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं।

 

नया महीना 1 मई दिन बुधवार से शुरू हो रहा है. घरेलू शेयर बाजार के लिए नए महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है. अगले महीने के पहले दिन यानी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश रहता है. चूंकि दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजार बीएसई और एनएसई मुंबई (महाराष्ट्र) बेस्ड हैं, दोनों बाजार 1 मई को बंद रहने वाले हैं।

 

दरअसल महाराष्ट्र राज्य की स्थापना 1 मई को ही हुई थी. देश में राज्यों के भाषाई आधार पर गठन को मंजूरी मिलने के बाद 1 मई 1960 को महाराष्ट्र नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था. इस उपलक्ष्य में हर साल 1 मई को महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया जाता है, जो महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश का दिन होता है. इस मौके पर न सिर्फ शेयर बाजार, बल्कि महाराष्ट्र में बैंक भी बंद रहने वाले हैं।

मई महीने में शेयर बाजार के लिए और भी छुट्टियां कतार में हैं. महीने के दौरान 20 तारीख (सोमवार) को भी घरेलू शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होने वाला है. मई महीने की यह दूसरी छुट्टी लोकसभा चुनाव के चलते है. मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होने वाला है. ऐसे में उस दिन भी शेयर बाजार कारोबार के लिए बंद रहने वाले हैं।

कुछ अपवादों को छोड़ दें तो शेयर बाजार हर सप्ताहांत पर बंद रहते हैं. सप्ताह में बाजार में सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिनों का कारोबार होता है, जबकि शनिवार और रविवार को हर सप्ताह में दो दिनों की छुट्टी होती है. अगर वीकेंड की छुट्टियों को मिला दें तो मई महीने के दौरान घरेलू शेयर बाजार में कुल 10 छुट्टियां पड़ने वाली हैं. बाजार शनिवार के चलते 4 मई, 11 मई, 18 मई और 25 मई को बंद रहेगा, जबकि रविवार के चलते 5 मई, 12 मई, 19 मई और 26 मई को बाजार में कारोबार नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button