खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

टी20 विश्व कप 2024 के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, चीफ सिलेक्टर मीटिंग के बाद करेंगे घोषणा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बीसीसीआई कई बैठकें कर रही है. वर्ल्ड कप के लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है. 1 मई को टीम की घोषणा करना अनिवार्य है…

नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. ऐेसे में भारतीय क्रिकेट फैंस टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड का इंतजार कर रहे हैं. खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी जल्द ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर देगी. 1 मई को टीम का ऐलान करना अनिवार्य है, और न्यूज़ीलैंड जैसी बड़ी टीमों ने पहले ही अपनी टीम चुन ली है।

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकार 30 अप्रैल को अहमदाबाद में सिलेक्शन कमेटी के साथ मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग के बाद ही टीम का ऐलान किया जाएगा. ये पिछले कुछ दिनों में अगरकार की दूसरी मीटिंग है।

27 अप्रैल को अजीत अगरकार दिल्ली पहुंचे थे. जहां उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ से मुलाकात की थी. उम्मीद है कि सिलेक्शन कमेटी की आखिरी चर्चा के बाद 1 मई को फाइनल टीम का नाम आ जाएगा. इससे पहले आज यानी 30 अप्रैल, मंगलवार को भी टीम का एलान हो सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए संभावित भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच कब हैं?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ग्रुप ए का हिस्सा है. इसमें भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ है. दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा. तीसरा मैच 12 जून को यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ और ग्रुप का आखिरी मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेला होगा।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम पहले टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन थी, जो 2007 में हुआ था. इसके बाद भारत एक बार भी यह ट्रॉफी नहीं जीत सका. टी20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने अब तक 44 मैच खेले हैं. इनमें से भारत को 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 27 मैचों में उसे जीत मिली. एक मैच टाई रहा और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button