छत्तीसगढ़फीचर्ड

सस्ता किराना सामान उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भरोसा जीतने के लिए दे जाता था नकली ब्यूटी क्रीम

आरोपी, दुकानदारों को झॉसे में लेकर करता था ठगी। वापस आऊँगा बोलकर भरोसा जीतने के लिए दे जाता था नकली ब्यूटी क्रीम…आरोपी के खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी के मामले पंजीबद्ध…

बिलासपुर। दिनाँक 20/04/2024 को प्रार्थी संदीप तिवारी निवासी कर्रा ने थाना रतनपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17/04/2024 को समय लगभग सुबह के 8-9:00 बजे के बीच में एक सफेद कलर के बलेनो कार को चलाते हुये प्रार्थी के दुकान के सामने एक व्यक्ति आया एवं अपना परिचय बताया कि उसकी व्यापार विहार बिलासपुर में दुकान है।

उसने किराना सामान कम कीमत में देने का प्रलोभन दिया और एक फेस क्रीम प्रोडक्ट नेहा एण्ड लवली से जुड़ने व दुकान के सामने विज्ञापन बोर्ड, वाल पेंटिंग कराने व अन्य किराना सामान उपलब्ध कराने के नाम पर बातो ही बातो में प्रार्थी को उलझाकर प्रार्थी से 18500/- रू. (अठारह हजार पांच सौ रू.) को एडवांस के तौर पर माँग लिये।

वह प्रार्थी से जरूरत के समान की लिस्ट बनवाकर तथा उसको भरोसा दिलाने के लिए तीन पेटी सस्ती नेहा एंड लवली नाम की फेसक्रीम देकर और बाकी समान दो घंटा बाद लेकर आऊंगा बोलकर चला गया। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के मोबाईल नं. व कार क्रमाँक के संबंध में जानकारी लेकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

आरोपी की पहचान तेलीबांधा रायपुर निवासी अमरजीत सलूजा के रूप में हुई।आरोपी को उसके निवास में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व ठगी किए पैसों में से बचत ₹7000 को जप्त कर थाना रतनपुर लाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। जाँच के दौरान आरोपी के विरूद्ध कई थानों में ठगी-धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी द्वारा ऐसे कई और दुकान मालिकों को झाँसा देने की आशंका है।

उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आर. दीपक मरावी, दुर्गेश प्रजापति, कीर्ति पैंकरा का विशेष योगदान रहा।

जप्ती– एक मारूति बलेनो कार, 7,000 रूपये नगदी रकम, 03 पेटी नकली ब्यूटी क्रीम।

गिरफ्तार आरोपी- अमरजीत सिंह सलूजा पिता स्व. लाभ सिंह सलूजा उम्र 57 वर्ष निवासी मकान नं. 399, गली नं. 02 सिंधी कॉलोनी तेलीबांधा थाना तेलीबाँधा जिला रायपुर छ.ग.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button