खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कुम्हारी बस दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा थाना कुम्हारी महामाया पारा में बस सड़क दुर्घटना के दौरान घायलो की मदद करने वाले गुडसेमरिटनों (नेक व्यक्ति )को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दिनांक 09 अप्रैल 2024 को कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडिया कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जा रही मिनी बस रात्रि 08.10 बजे अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में पलटने से 12 लोगो की मृत्यु हुई एवं 17 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे।

उक्त घटना के पश्चात महामाया पारा निवासी सरस्वती खाण्डे के द्वारा सर्व प्रथम लोगो की आवाज सुनकर घर से बाहर आकर देखने पर बस नीचे गिरा हुआ पाया गया जिसे तत्काल वे आस पास के लोगो को चिल्लाकर बुलाई।

जिसमें गुडसेमेरिटन दुर्गेश कुराहे, मुकेश कुराहे, आकाश यादव, पवन यादव, पूजन प्रजापति, जितेन्द्र जांगडे, ओमप्रकाश प्रजाप्रति एवं लोकेश सोनकर के द्वारा तत्काल घायलों को बस निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु ले जाने का नेक कार्य किया गया इनके इस सराहनीय कार्य से घायलो को प्राथमिक उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।

उक्त सम्मान समारोह में सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग एवं यातायात के तथा पुलिस आफिस कर्मचारी उपस्थित रहें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गयी सड़क दुर्घटना मे घायलों की निसंकोच मदद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button