खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

10 मई को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म माई का लाल रूद्र: भालू फाइट और छत्तीसगढ़ में पहली बार FullVFX में बना गाना करेंगे फूल मनोरंजन

भिलाई। स्टार फिल्म प्रोडक्शन में बनी छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फूल इंटरटेंनिग फिल्म दर्शको को चौकाने वाली है ये फिल्म 10 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलिज की जा रही है, फिल्म का एक गीत सपना मा आये तै… बहुत कम समय में अपने को नंबर वन पे ले आया है। इसे बच्चे, बुढ़े, फिल्मी और गैर फिल्मी लोग भी बहुत पसंद कर रहे है, इस फिल्म में भालू का रोचक फाईट दिखाया गया है जिसकी गांव गांव में चर्चा हो रही है इस गाने की विशेषता है कि ये छत्तीसगढ़ में पहली बार FullVFX में बना पहला गाना है।

इस फिल्म के भालू फाईट के कारण भी ये फिल्म चर्चा का विषय बन चुकी है अब सबकी ऑँखे 10 मई पर टिकी हुई है क्योंकि इसी दिन ये फिल्म संपूर्ण छ.ग. में रिलिज हो रही है और भी बहत सी चिजे इस फिल्म में छत्तीसगढ़ मे पहली बार किया गया है। क्या-क्या नया है ये बात 10 मई को सबको देखने मिल जायेगी, वैसे सभी गाने दर्शकों के में जगह बना चुकी है AVM गाना पर इस फिल्म का ट्रेलर भी धुम मचा रहा है उस हिसाब से लगता है इस फिल्म को दर्शकों का पुरा प्यार आर्शिवाद मिलने वाला है।

इस फिल्म मे नायक दीपक कुमार और नायिका हेमा शुक्ला है। हेमा शुक्ला गुईया फिल्म से लाइम लाईट में आई है हेमा शुक्ला भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साईटेड है। दीपक कुमार इस फिल्म में निर्माता भी है उन्होने साबित कर दिखाया कि अच्छे निर्माता के साथ बेहतरिन कलाकार भी है उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा लिया, बात चाहे डांस की हो या कॉमेड़ी टायमिंग की या एक्टिंग की सब में परिपूर्ण नजर आयें, ये कह सकते है कि दीपक कुमार संपूर्ण कलाकर है इतनी सारी खुबियां छत्तीसगढ़ के कम आर्टीस्टों मे है।

इस फिल्म में सभी फेमस व बड़े सिंगरो ने अपनी आवाज दी है जैसे सुनिल सोनी, अनुराग शर्मा, शुभम साह, मोनिका वर्मा, अनुपमा मिश्रा, करिश्मा खान, समिर। बिलासपुर मे जन्मे, पले बड़े सुभाष जायसवाल जो कि मुम्बई इंडस्ट्रीज मे सिरियल मेकिंग में एक बड़ा नाम है डायरेक्शन की बागडोर उन्होंने खुद सम्भाली है। जिसमे छग. के अनुभवी डायरेक्टर प्रभाकर बर्मन ने उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। निर्मता दीपक जिंदवानी और कार्यकारी निर्माता दिलिप गुप्ता है।

इस फिल्म मे पहली बार धांसू खलनायक तुफान वर्मा ने अपना खाता खोला है और सब के दिलों में अपनी जगह बना ली है, इनके अलावा अम्बिकापुर के रेडियो एंकर विनय अम्बपर ने इस फिल्म मे अपनी अमिट छाप छोड़ते नजर आ रहे है। कवर्धा के भुनेश साहू को इस फिल्म मे चान्स दिया गया है उनकी अभिनय क्षमता से डायरेक्टर भी गदगद है। सुमित्रा साहू भी इस फिल्म से कम बैक कि है। उपासना वैष्णव भी अपनी रोल के साथ न्याय करती नजर आ रही है, अनुभवी थियेटर कलाकार सलिम अंसारी, आलोक मिश्रा, शमशीर शिवानी एक नये रूप नये गेटअप मे अपना जलवा दिखाते आ रहे है। कॉमेडी सम्राट सेवक राम को देख, दर्शक अपनी हंसी नही रोक पायेंगे। इस फिल्म में हर गीत का श्रेय जाता है संजय मैथिल सुक्कूवादिक व प्रभाकर बर्मन को वही संगीत परवेज खान, संजय मैथिल का है।

 

 

 

फिल्म के डायरेक्टर सुभाष जायसवाल ने बताया कि यह पारिवारिक फिल्म है जो की 10 मई को छत्तीसगढ़ के करीब 40 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का गाना स्पेशल इफेक्ट के साथ सूट किया गया है। एक गाना तो अभी से लाखो में चला गया। फिल्म में कुल छह गाने है। पूरी फिल्म की सूटिंग पाटन के आस पास के गांवों में सूट की गई है। भिलाई, कुरूद के तूफान वर्मा ने खलनायक की भूमिका निभाई है।

 

 

आपको बता दे की डायरेक्टर सुभाष जायसवाल पिछले 22 साल से मुंबई में काम कर रहे है और अब छत्तीसगढ़ आकर छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाए है। उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिदंगी की में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया। इसके बाद टीवी सीरियल महक जिंदगी, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा, सरस्वतीचंद, दुर्गेश नंदिनी, कृष्णा चली लंदन सहित 40 से अधिक टीवी सीरियल को डायरेक्ट कर चुके है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button