खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मोबाइल पर संदेश भेजकर धोखाधड़ी करने वालों पर दूरसंचार विभाग का बड़ा एक्शन, काटे 1.66 करोड़ कनेक्शन

दूरसंचार विभाग ने इस साल 30 अप्रैल तक कुल 1.66 करोड़ मोबाइल कनेक्शन काटे हैं। इनमें 30.14 लाख उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर और 53.78 लाख नए सिम कार्ड खरीदने की व्यक्तिगत सीमा पार करने के कारण काटे गए हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। दूरसंचार विभाग ने मोबाइल पर संदेश भेजकर धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इन गतिविधियों में इस्तेमाल मोबाइल फोन को ब्लॉक करने के साथ ऐसे नंबरों को बंद करना शुरू कर दिया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, विभाग ने इस साल 30 अप्रैल तक कुल 1.66 करोड़ मोबाइल कनेक्शन काटे हैं। इनमें 30.14 लाख उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर और 53.78 लाख नए सिम कार्ड खरीदने की व्यक्तिगत सीमा पार करने के कारण काटे गए हैं। विभाग ने धोखाधड़ी से जुड़ीं शिकायतों से निपटने के लिए दो माह पहले चक्षु पोर्टल शुरू किया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पोर्टल शुरू होने के बाद से विभाग ने दुर्भावनापूर्ण और गलत इरादे से एसएमएस भेजने में शामिल 52 इकाइयों को काली सूची में डाल दिया है। देशभर में 348 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक  किया। इसके अलावा, 10,834 संदिग्ध मोबाइल नंबर को फिर से सत्यापन के लिए चिह्नित किया है।

1.58 लाख आईएमईआई ब्लॉक
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने 700 एसएमएस सामग्री टेम्पलेट्स को निष्क्रिय कर दिया है। 30 अप्रैल, 2024 तक फिर से सत्यापन में विफल रहने पर 8,272 मोबाइल कनेक्शन काट दिए हैं। इसके अलावा, विभाग ने साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल या नकली/जाली दस्तावेज पर लिए गए मोबाइल कनेक्शन से जुड़े 1.58 लाख विशिष्ट मोबाइल फोन पहचान संख्या आईएमईआई को भी ब्लॉक कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button