BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में आज भी बारिश के आसार, नमी हवाओं से गिरा पारा

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बदल छाए हुए है वहा कही कही हल्की बारिश हो रही है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। वहीं समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन भी जारी है।

इससे प्रदेश में ठंडकता बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश,गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चले। गुरुवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related Posts