BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

2 हार्डकोर ईनामी महिला सहित 6 हार्डकोर ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी माओवादियों पर कुल 36 लाख रुपए ईनाम है घोषित

जिले में सक्रिय पीएलजीए बटालियन नंबर 01 एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय, 02 हार्डकोर ईनामी महिला सहित 06 हार्डकोर ईनामी माओवादियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण…छग शासन द्वारा पदों के अनुरूप 02 पर 08-08 लाख एवं 04 माओवादियों पर 05-05 लाख कुल 36 लाख रूपये का घोषित है ईनाम…

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सुनीत कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, नवीन कुमार, कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के भय व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 06 हार्डकोर नक्सली क्रमशः 01. दूधी पोज्जा पिता स्व. सुक्का (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम ईनामी 08 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0), 02. दूधी पोज्जे पिता पोड़ियाम लक्खा पति दूधी पोज्जा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या ईनामी 08 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन एर्रनपल्ली थाना पामेड़ जिला सुकमा (छ0ग0), 03. जयक्का उर्फ आयते कोरसा पिता स्व. बुधरू (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 51 वर्ष जाति मुरिया निवासी पदेड़ा गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 04. कवासी मुड़ा पिता मादे (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर/एसीएम ईनामी 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन आऊटपल्ली थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, 05. कारम नारन्ना उर्फ भूमा पिता स्व. मुद्दा उम्र (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल/एसीएम ईनामी 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) लगभग 65 वर्ष जाति दोरला निवासी सिंगाराम थाना किस्टाराम जिला सुकमा एवं 06. रैनु उर्फ मड़कम सुक्का पिता स्व. रामा (अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम, ईनामी 05 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन भण्डारपदर थाना भेजी जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा आज दिनांक 09.05.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ , रेंज सुकमा, किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित नक्सली दूधी पोज्जे, कोरसा आयते, कवासी मुड़ा कारम नारन्ना एवं रैनू उर्फ मड़कम सुक्का को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा जिला सुकमा तथा दुधी पोज्जा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा के द्वारा कपड़ा, त्रिफल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

उपरोक्त सभी माओवादियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

आत्मसमर्पित माओवादियों का विवरण:
(1) दूधी पोज्जा पिता स्व. सुक्का निवासी ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम)।

नक्सल संगठन में कार्यावधि:
◾ वर्ष 2015 – 2016 माह मई तक बाल संघम सदस्य।
◾ वर्ष 2016 माह जून – 2020 तक बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम पार्टी सदस्य।
◾ वर्ष 2021 माह जनवरी से अब तक बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर टेलर टीम/पीपीसीएम।

(2) दूधी पोज्जे पिता पोड़ियाम लक्खा पति दुधी पोज्जा साकिन एर्रनपल्ली थाना पामेड़ जिला सुकमा (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या )।

नक्सल संगठन में कार्यावधि:
◾ वर्ष 2021 माह दिसम्बर – अब तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्या।
*(3) जयक्का उर्फ कोरसा आयते पिता स्व. बुधरू निवासी पदेड़ा गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमाण्डर/एसीएम )।

नक्सल संगठन में कार्यावधि:
◾ वर्ष 1996 – 1997 तक बाल संघम सदस्या।
◾ वर्ष 1997 – 1998 तक केएएमएस सदस्या।
◾ वर्ष 1998 – 1999 तक बासागुड़ा दलम सदस्या।
◾ वर्ष 1999 – 2004 तक दक्षिण बस्तर डिवीजन ब्यूरो टेलर टीम पार्टी सदस्या।

नोट: वर्ष 2005 में पार्टी सदस्या से एसीएम बनी है।
◾ वर्ष 2005 – अब तक किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम इंचार्ज/एसीएम

घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रही:
◾ वर्ष 2010 में ग्राम सिंघनमड़गू के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही उक्त मुठभेड़ में कोई नुकसान नहीं हुआ।
◾वर्ष 2011 में ग्राम केड़वाल के जंगल में नक्सलियों के अस्थाई कैम्प पर पुलिस के द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल रही। उक्त फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुए।
◾ वर्ष 2016 में ग्राम पोटकपल्ली के जंगल मंे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही, जिसमें हमारे 06 नक्सली साथी घायल हुये।

(4) कवासी मुड़ा पिता मादे निवासी आऊटपल्ली थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर/एसीएम )।

नक्सल संगठन में कार्यावधि:
◾ वर्ष 2014 माह जुलाई (01 माह) – बासागुडा एलओएस सदस्य।
◾ वर्ष 2014 माह अगस्त से 2017 तक दक्षिण बस्तर डिवीजन डीव्हीसी दलम सदस्य।
◾ वर्ष 2018 से 2021 दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम सदस्य।
◾ वर्ष 2022 से अब तक दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमाण्डर (पीपीसीएम)।

घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रहा:
◾ वर्ष 2017 में मिनपा पुलिस – नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।
◾ वर्ष 2019 में ग्राम बालनतोंग में हमारे अस्थाई कैम्प पर पुलिस द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल था, उक्त घटना में हमारे 02 नक्सली साथी मारे गये।
*(5) कारम नारन्ना उर्फ भूमा पिता स्व. मुद्दा निवासी सिंगाराम थाना किस्टाराम जिला सुकमा (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल/एसीएम )।

नक्सल संगठन में कार्यावधि:
◾ वर्ष 1982 – 1983 तक ग्राम सिंगाराम कमेटी सदस्य (गोलापल्ली रेंज अन्तर्गत)।
◾ वर्ष 1984 – 1996 तक रेंज कमेटी अध्यक्ष (गोलापल्ली रेंज अन्तर्गत)।
◾ वर्ष 1997 से 2018 किस्टाराम एरिया कमेटी पार्टी सदस्य।
(किस्टाराम एरिया में कृषि कमेटी, तालाब निर्माण, पशु पालन, मछली पालन, एवं जनताना मीटिंग करने की जिम्मेदारी)। इस दौरान वर्ष 2001 में पार्टी सदस्य से एसीएम के पद पर पदोन्नत हुआ।
◾ वर्ष 2019 से 2024 किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल/ एसीएम।

घटना/गतिविधि जिसमें शामिल रहा:
◾वर्ष 2018 में ग्राम साकलेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा, उक्त घटना में हमारे 09 नक्सली साथी मारे गये।

(6) रैनु उर्फ मड़कम सुक्का पिता स्व. रामा निवासी भण्डारपदर थाना भेजी जिला सुकमा, (अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम)।

नक्सल संगठन में कार्यावधि:
◾ वर्ष 2007 से 2008 तक ग्राम भण्डारपदर बाल संघम सदस्य।
◾वर्ष 2009 से 2010 माह अप्रैल तक कोण्टा एलओएस सदस्य ।
◾ वर्ष 2010 माह मई से 2012 तक जगरगुण्डा एरिया कमेटी अन्तर्गत प्लाटून नंबर 10 का सदस्य ।
◾ वर्ष 2013 से अब-तक जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी अन्तर्गत अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर/एसीएम अंतिम धारित शास्त्र – एसएलआर।

नक्सली घटना/गतिविधियों का विवरण जिसमें शामिल रहा:
◾ वर्ष 2017 में बुरकापाल के जंगल में रोड़ निर्माण कार्य में लगे सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की घटना शामिल
था।
◾ वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में पुलिस गश्त, सर्चिंग पार्टी पर घात लगाकर फायंरिग करने की घटना में शामिल था।
◾वर्ष 2021 में जिला सुकमा – बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ा में पुलिस गश्ती दल पर घात लगाकर हमला करने की घटना में शामिल था।

Related Posts