खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीओके भारत का हिस्सा है, देश का प्रत्येक सियासी दल उसकी वापसी के लिए प्रतिबद्ध है : एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीओके के बारे में वह इतना ही कह सकते हैं कि संसद में एक प्रस्ताव है और  देश का प्रत्येक राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पीओके वापस भारत में मिले। यह हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है…

 

नईदिल्ली (ए)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक सियासी दल उसकी वापसी के लिए प्रतिबद्ध है और यह वास्तव में हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है।

जयशंकर नई दिल्ली के गार्गी कॉलेज के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, पीओके के बारे में मैं इतना ही कह सकता हूं कि संसद में एक प्रस्ताव है और इस देश का प्रत्येक राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पीओके वापस भारत में मिले। यह हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने का हवाला देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि लोगों को पहले लगता था कि अनुच्छेद 370 को नहीं बदला जा सकता है। तब की राजनीति ने इस बात को लोगों की दिमाग में घुसा दिया था। लेकिन हमने इसे बदल दिया। उन्होंने कहा, एक बार जब हमने इसे बदल दिया तो पूरी जमीनी स्थिति बदल गई।

उन्होंने यह भी कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त होने के बाद लोग अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, हमने अनुच्छेद 370 को हटाने का सही फैसला लिया है।

जिससे पीओके का मुद्दा लोगों की सोच के सामने आ गया है। किसी चीज के होने के लिए पहली शर्त यह है कि वह आपके विचारों में होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button