दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग बच्ची को खिलाने के बहाने झाड़ी में ले जाकर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। पुरानी बस्ती सुपेला की रहने वाली महिला थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उनकी नाबालिग बेटी उम्र 10 वर्ष को मोहल्ले का रहने वाला राजकुमार राजभर द्वारा कुछ खिलाने के बहाने अपनी मोटर सायकल से मौर्या टाकिज के पीछे अंडरब्रीज के पास जंगल झाडी में ले जाकर छेड़खानी किया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार राजभर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिससे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया आरोपी को आज दिनांक 11.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि खुशबू वर्मा, आर. विकास तिवारी, जुनैद सिद्धीकी, सूर्यप्रताप सिंह, अजय देवांगन का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक:- 555/2024, धारा:- 354 भादवि, 8 पाक्सो एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:- राजकुमार राजभर पिता स्व. प्रभुनाथ राजभर उम्र 44 साल निवासी अजय मुर्गी फार्म के पास पुरानी बस्ती सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button