खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर बदली प्वॉइंट्स टेबल, जानिए अब क्या है प्लेऑफ के समीकरण?

अब तक महज कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है, जबकि बाकी 3 टीमों का फैसला होना बाकी है. वहीं, इसके लिए 7 टीमें दावेदार हैं…

 

बेंगलुरु (ए)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया. इस तरह फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. बहरहाल, इस जीत के बाद आरसीबी की प्लेऑफ खेलने की उम्मीदें जिंदा हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. हालांकि, अब दोनों टीमों के प्वॉइंट्स बराबर 12-12 प्वॉइंट्स हैं. साथ ही दोनों टीमों का भाग्य अपने हाथों में नहीं है।

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दोनों को प्लेऑफ के लिए दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा. वहीं, अब तक महज कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है, जबकि बाकी 3 टीमों का फैसला होना बाकी है।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 18 प्वॉइंट्स के साथ क्वॉलीफाई कर चुकी है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के 12 मैचों में 16 प्वॉइंट्स हैं. इस टीम का भी प्लेऑफ खेलना तकरीबन तय माना जा रहा है. जबकि तीसरे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे नंबर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बराबर 14-14 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन पैट कमिंस की टीम के 2 मैच बचे हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के महज 1 बचे हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू 13 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 13 मैचों में 12 प्वॉइंट्स हैं, अब यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स 12 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. जबकि शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 10 प्वॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है।

दरअसल, केकेआर प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है, जबकि बाकी 3 स्थानों के लिए 7 दावेदार हैं. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के अलावा सारी टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. इस तरह प्वॉइंट्स टेबल बेहद दिलचस्प हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button