खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेन्द्र शुक्ला ने गुम हुए 170 नग मोबाइल उनके मालिकों को किया वितरण

भिलाई। जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार आवेदकों द्वारा रिपोर्ट थानो में दर्ज कराई जा रही है, जिस पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला व्दारा गुम मोबाईलों की पतासाजी कर आवेदकों के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त है। अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) ऋचा मिश्रा, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में प्रभारी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2023-2024 के गुम हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 170 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों, जुमला कीमती तकरीबन 35 लाख रूपये का बरामद किया गया।

जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस के सोशल एकाउन्ट (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी।

जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, कार्यालय सेक्टर 3 भिलाई से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button