छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP विजय अग्रवाल ने सोलेशियम योजना अंतर्गत आश्रितो कों जल्द राहत राशि प्रदान कराने ली समीक्षा बैठक

हिट एंड रन के दर्ज प्रकरणों मे मृतकों के स्वजनों एवं गंभीर रूप से घायलों कों मुआवजा राशि दिलाने एक सप्ताह के भीतर आवेदन भेजनें अधिकारियो/कर्मचारियों कों किया गया निर्देशित…

 

सोलेशियम योजना अंतर्गत मृतको के आश्रितो कों 02 लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों कों 50 हजार रुपये नगद मुआवजा राशि देने किया गया हैं प्रावधान…

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आमनागरिकों के हित मे लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे आज दिनांक कों पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल द्वारा जिले मे विभिन्न थाना/चौकी मे पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों की पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे समीक्षा बैठक आयोजित कर सोलेशियम योजना (हिट एंड रन) अंतर्गत आश्रितो कों जल्द राहत राशि /मुआवजा प्रदान कराने हेतु की जा रही कार्यवाहियो के सम्बन्ध मे जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थानावार जानकारी प्राप्त करने पश्चात दिनांक 01/01/23 के पश्चात से अभी तक के हिट एंड रन के दर्ज प्रकरणों मे मृतकों के स्वजनों एवं गंभीर रूप से घायलों कों मुआवजा राशी दिलाने एक सप्ताह के भीतर आवेदन भेजनें अधिकारियो/कर्मचारियों कों निर्देशित किया गया।

आवेदन भेजनें की समय सीमा मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने के सख्त निर्देश दिए गए, ज्ञात हो कि सोलेशियम योजना (हिट एंड रन) दिनांक 01/04/22 से प्रभावशील अंतर्गत मृतको के आश्रितो कों 02 लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों कों 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देने के प्रावधान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button