खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट: कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

होटल के मालिक, मैनेजर समेत कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, इन सभी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, टीआई ने कहा कि इसी तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी…

दतिया (ए)। मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने एक होटल पर छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। वहीं होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक, मैनजर समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, संस्कृति होटल में बीते कुछ समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। बुधवार को कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा को मुखबिर से जानकारी मिली। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ होटल में दबिश दी।

इस दौरान होटल के कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। लड़के और लड़कियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जाया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर समेत 6 आरोपियों पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से संस्कृति होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम के साथ रवाना हुए। मैनेजर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यहां ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद होटल के कमरों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो जोड़े मिले। वहीं आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि संस्कृति होटल के मालिक, मैनेजर समेत कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। टीआई ने कहा कि इसी तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button