देश-दुनियाफीचर्ड

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने घर में घुसकर युवती पर की चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने बुधवार को अंजली नाम की 20 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान गिरीश उर्फ विश्वा के रूप में हुई है। युवती की हत्या के बाद एक समूह के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया…

कर्नाटक (ए)। हुबली में नेहा हिरेमथ हत्याकांड के बाद प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक और युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती को वैसे ही जान से मारने की धमकी दी थी, जैसे हुबली कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा नेहा को उसके पूर्व सहपाठी ने दी थी। युवती ने धमकी के बारे में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घटना सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मामले में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अंजलि नाम की युवती को गिरीश उर्फ विश्वा ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अंजलि मामले की शिकायत लेकर बेंडिगेरी पुलिस स्टेशन पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया था कि गिरीश नाम का युवक उसे नेहा हिरेमथ की तरह जान से मारने की धमकी दे रहा है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे वापस भेज दिया।

बुधवार तड़के अंजलि के घर में घुसा आरोपी
बुधवार तड़के आरोपी गिरीश अंजलि के घर में घुस गया और उस पर चाकू से कई ताबड़-तोड़ वार किए। मौके पर मौत होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें गठित
हुबली की पुलिस आयुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा, मामले में अपने कर्तव्यों की लापरवाही के आरोप में बेंडिगेरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर चंद्रप्पा चिक्कोडी और महिला पुलिस कर्मी रेखा हवरेड्डी को निलंबित कर दिया है। अंजलि की बहनों की शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नेहा के परिवार की मांग पर हमने जांच के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व सहपाठी ने चाकू मारकर की थी नेहा की हत्या
इससे पहले, अप्रैल में 21 वर्षीय नेहा हिरेमथ की हुबली धारवाड़ में केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के परिसर में उसके पूर्व सहपाठी फयाज खोंडुनाइक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी फयाज को गिरफ्तार कर लिया था। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसके बाद सीआईडी ने फयाज को हिरासत में लेकर जांच के लिए धारवाड़ से हुबली लाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button