छत्तीसगढ़फीचर्ड

रात्रि में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी कर उसका कुर्ती फाड़ने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक लड़की से रात्रि में घर घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दो आदतन फरार आरोपियो को कोनी पुलिस ने किया गिरप्तार…दोनो आरोपी घटना दिनांक से थे फरार, दोनो चोरी के मामले में पूर्व में जा चुके है जेल…

बिलासपुर। नाबालिग पीड़िता द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.05.2024 के दरम्यानी रात लगभग 2-2.30 बजे ग्राम पौसरा के दो आरोपीगण शिवा सिंह ठाकुर और आकाश सिंह ठाकुर उर्फ छोटू उर्फ रविशंकर ठाकुर द्वारा बूरी नियत से बेईज्जत करने के नियत से कमरे में सो रही पीड़िता को कमरे के अंदर घुसकर उसे छेड़छाड़ करते हुए कमरे से बाहर ले जा रहे थे एवं आरोपी आकाश सिंह ठाकुर ने पीड़िता के कुर्ती को लज्जाभंग करने की नियत से फाड़ दिया।

दोनो आरोपीगण प्रार्थिया को कमरे से बाहर ले जाने लगे। तभी प्रार्थिया के चिल्लाने से घर वालो के जागने पर दोनो आरोपीगण पीड़िता के घर से भाग गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल से मार्गदर्शन लेकर थाना प्रभारी कोनी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम गठित कर अरोपीगण की पतासाजी की जा रही थी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे आज दिनांक 17.05.2024 को दोनो आरोपीगण को मुखबिर सूचना पर ग्राम बिरकोना रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया और गिरफ्तार कर ज्यूडीसियल रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी गोपाल सतपथी,सहा. उप निरी. सुरेन्द्र कुमार तिवारी, भरत राठौर आरक्षक महादेव कुजुर, सूरज, अंकित जायसवाल शारदा कतलम थान स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

नाम आरोपीगण: 1.शिवा सिंह ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पौसरा बजरंग चौक थाना कोनी जिला बिलासपुर।

2. आकाश सिंह ठाकुर उर्फ छोटू उर्फ रविशंकर ठाकुर पिता चितेश्वर सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पौसरा बजरंग चौक थाना कोनी जिला बिलासपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button