खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राजस्व निरीक्षक को 01 लाख रुपए और कार्यपालन अभियंता 50 हजार रू. रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सीमांकन हेतु 2.50 लाख रू. रिश्वत की मांग की एवं 1 लाख रू. की प्रथम किश्त लेकर दिनांक 17.05.2024 को बुलाया…

बिलासपुर। प्रार्थी प्रवीण कुमार तरुण, निवासी ग्राम तोरवा, जिला बिलासपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर के कार्यालय में शिकायत की थी, कि ग्राम तोरवा, बिलासपुर में उसकी जो भूमि स्थित है, उसके सीमांकन कार्य हेतु उसने नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत किया था। इस कार्य हेतु उसने आरोपी संतोष कुमार देवांगन, राजस्व निरीक्षक, जूना बिलासपुर से सम्पर्क किया तो उसने सीमांकन हेतु 2.50 लाख रू. रिश्वत की मांग की एवं 1 लाख रू. की प्रथम किश्त लेकर दिनांक 17.05.2024 को बुलाया।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। सत्यापन पर उक्त शिकायत सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आरोपी संतोष कुमार देवांगन, राजस्व निरीक्षक, जूना बिलासपुर को तहसील परिसर बिलासपुर में प्रार्थी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफतार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई।

जल संसाधन विभाग कोण्डागांव के कार्यपालन अभियंता 50,000 रू. रिश्वत लेते गिरफ्तार: प्रार्थी तुषार देवांगन जगदलपुर का निवासी है एवं जल संसाधन विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता है। जिला कोण्डागांव में माकड़ी ब्लाक के अनंतपुर स्टॉपडेम सह कॉज़वे के निर्माण कार्य में उसका कार्य चल रहा है जिसके सप्लीमेंट्री ईशु एवं टर्मिनेशन लेटर के निराकरण हेतु टी.आर. मेश्राम, कार्यपालन अभियंता, जलसंसाधन विभाग, कोण्डागांव द्वारा 7 लाख रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडवाना चाहता था अतः उपरोक्त शिकायत उसने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन पर आरोपी द्वारा रिश्वती रकम की प्रथम किश्त 50,000 रूपये लेकर दिनांक 17 05.2024 को अपने सिंचाई कालोनी कोण्डागांव स्थित शासकीय आवासपर बुलाया।

ब्यूरो द्वारा ट्रेप आयोजित कर आरोपी को उसके कोण्डागांव स्थित शासकीय आवास में प्रार्थी से 50,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button