दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पिता के साथ मारपीट करने से क्षुब्ध और क्रोधित होकर बेटा ने कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 21.05.2024 को प्रार्थी विजय यादव निवासी स्टेशन मरोदा लालता प्रसाद चौक थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05.2024 को सुबह करीब 06.00 बजे मोहल्ले के बच्चे आकर बताया कि तुम्हारे पिता जी मुक्तानंद यादव, लालता प्रसाद चौक मंच के पास सोये हुये है, जाकर देखने पर शरीर को हिला डुला कर देखने पर शरीर में कोई हलचल नहीं होने से पुलिस को सूचना दिया, प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया।

प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेम प्रकाश नायक एवं थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला के नेतृत्व में आरोपियों को हरहाल में पकडने हेतु टीम गठित किया गया।

मृतक मुक्तानंद यादव पिता लछन लाल यादव उम्र 45 साल साकिन ग्राम मुढपार थाना उतई हाल निवास स्टेशन मरोदा लालता प्रसाद चौक थाना नेवई के शव का पंचनामा कर, शव का पीएम कराया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना के संबंध में अलग अलग बिंदुओं पर पूछताछ एवं पतासाजी किया जा रहा था।

इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 20.05.2024 को रात्रि में दीपक यादव एवं संतोष साहू द्वारा मृतक साथ मारपीट किया था पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर अवलोकन किया गया, जिस पर मृतक की मृत्यु शरीर एवं सिर में गंभीर चोट आने से होना लेख किये हैं।

प्राप्त पीएम रिपो्ट के आधार पर संदेही दीपक यादव एवं संतोष साहू को थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर दीपक यादव ने बताया कि दिनांक 20.05.2024 को शाम करीबन 07.00 बजे मेरे पिता के साथ मुक्तानंद यादव ने मारपीट किया था, जिससे मैं काफी क्षुब्ध था मेरे पिता ने मुक्तानंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण व परिवार का सदस्य होने से राजीनामा कर लिया था

लेकिन मेरे मन में मूक्तानंद के प्रति क्रोध होने से दिनांक 20.05.2024 के रात्रि करीब 11.30 बजे जब मुझे मुक्तानंद मेरे घर के सामने बने चबूतरा में मिला तो मैं एवं संतोप साहू दोनो जान से खत्म करने की नियत से अपने पास रखे लाठी-डंडा से मुक्तानंद पर ताबडतोड हमला कर सिर व शरीर के अन्य हिस्सो पर मारपीट किये जब उसके शरीर में कोई हलचल होना बंद हो गया।

मुक्तानंद को अपने घर के पास से उठाकर लालता प्रसाद चौक मंच के पास ले गये व उसके सिर में तकिया रख दिये ताकि लोगो को उसे सोया हुआ समझे और हम लोग अपने घर चले गये। तमाम जांच एवं पुछताछ पर से आरोपी दीपक यादव एवं संतोष साहू के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 163/2024 धारा 302, 34 भादवि कायम किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि रामचंद कंवर, सुरेन्द्र तारम, प्रआर 1221 सूरज पाण्डेय, प्रआर 1467 जगतपाल जागडे, आरक्षक रवि विसाई, चंदन भास्कर, अजित यादव तथा एसीसीयु पूर्ण बहादुर, आरक्षक उपेन्द्र यादव, जुगनु सिंह का विशेष योगदान रहा है।

थाना नेवई अपराथ करमीक 163/2024 धारा 302,34 भादवि

आरोपी: 1.दीपक यादव पिता धनुप यादव उम्र 26 साल साकिन स्टेशन मरोदा एचएससीएल कालोनी थाना नेवई जिला दुर्ग।

2.संतोष साहू उर्फ अण्डा पिता गोवर्धन साह उम्र 24 साल साकिन टंकी मरादा तेलगू पारा थाना नेवई जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button