खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पाकिस्तान के पास परमाणु बम है के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा- मैं खुद लाहौर जाकर चेक करके आया हूं…

इस शो ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी से पत्रकार ने दिल्ली में पब्लिक के बीच स्टेडियम में सवाल पूछे थे…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनावों के बीच एक बार फिर देश के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक टीवी होस्ट आमने-सामने हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवालों का खुलकर जवाब दिया। यह इंटरव्यू दिल्ली के भारत मंडपम में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच लिया गया। हर सवाल और हर जवाब पर तालियों की गड़गड़ाहट ऐसी कि प्रधानमंत्री मोदी के रोकने पर भी नहीं रुक रही थी।

पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर भी पीएम मोदी ने खुलकर बात की। एक सवाल कि ‘पाकिस्तान से जरा डरकर रहो क्योंकि उसके पास परमाणु बम है’, पीएम मोदी ने कहा. ‘ऐसा है कि वो ताकत तो मैं खुद लाहौर जाकर चेक करके आया हूं। वहां पर एक रिपोर्टर रिपोर्टिंग कर रहा था.. हाय अल्लाह तौबा..हाय अल्लाह तौबा.. ये बिना वीजा कैसे आ गए.. मैं बोला ये मेरा ही देश था यार किसी जमाने में..।’

आर्टिकल 370 हटाने के करीब पांच साल बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस खुल कर बात की। अपनी चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी खुलकर मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ बोल रहे हैं, इसे जुड़े सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया। नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर भी विरोधी सवाल उठाते हैं और पाकिस्तान एवं चीन का नाम लेकर घेराबंदी करते हैं।

देश में जब जब चुनाव होते हैं तो लोगों को इंतजार रहता है एक ऐसे शो का जिसमें नरेंद्र मोदी मीडिया के आमने-सामने हो। वर्ष 2009 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री और देश में आम चुनाव हो रहा था, तब वे एक शो में आए थे। इस शो ने टीवी रेटिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में खुद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। वे फिर इस शो में आए थे। इस शो ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी से पत्रकार ने दिल्ली में पब्लिक के बीच स्टेडियम में सवाल पूछे थे। इस शो ने भी नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button